अपडेटेड 8 February 2025 at 11:59 IST

Delhi Chunav Result 2025: बुराड़ी, नरेला से मुंडका तक... जानिए उत्तर पश्चिमी दिल्ली में कौन-कौन चल रहा आगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। अभी तक आए रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगे निकलती दिख रही है।

Follow : Google News Icon  
Celebrations at BJP HQs
बीजेपी आगे | Image: PTI

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती की जा रही है, मतगणना शुरू होते ही रुझान समझ आने लगे हैं. फिलहाल सभी प्रमुख दलों की निगाहें इस निर्णायक प्रक्रिया पर टिकी हैं, वहीं उत्तर पश्चिमी दिल्ली की सीटों पर बात करें तो अभी तक आए रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) आगे निकलती दिख रही है। 
 

सीट                   आगे                                   पीछे

आदर्श नगर       राज कुमार भाटिया (बीजेपी)  मुकेश कुमार गोयल (आप)   

बवाना             रविंदर इंदराज सिंह (बीजेपी)    जय भगवान उपकार (आप)

Advertisement

बादली             दीपक चौधरी (बीजेपी)    अजेश यादव (आप)

बुराड़ी             संजीव झा (आप)        शैलेंद्र कुमार (जेडीयू)

Advertisement

मुंडका            गजेंद्र दराल (बीजेपी)    जसबीर कराला (आप)

नरेला             राज करण खत्री (बीजेपी)    शरद कुमार (आप)

रिठाला          कुलवंत राणा (बीजेपी)    मोहिंदर गोयल (आप)

रोहिणी          विजेंदर गुप्ता (बीजेपी)    प्रदीप मित्तल (आप)

बवाना 

बवाना में चार राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। इसके बाद अब भाजपा के रविंदर इंद्रराज सिंह आप के जय भगवान उपकार से 14,420 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने सुरेंद्र कुमार को उतारा था। 

नरेला

नरेला सीट पर बीजेपी ने राज करण खत्री को उतारा है। कांग्रेस ने यहां से अरुणा को उतारा था वहीं, शरद कुमार को आम आदमी ने टिकट दिया था।

मुंडका 

मुंडका में आम आदमी पार्टी ने जसबीर कालरा को मैदान में उतारा है। वहीं धर्मपाल लाकड़ा कांग्रेस में शामिल हो गए और इस बार कांग्रेस की टिकट पर मुंडका से चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी ने गजेंद्र दराल को मैदान में उतारा है। 

आदर्श नगर 

आदर्श नगर से आप ने मुकेश गोयल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस से शिवांक सिंघल तो भाजपा ने राज कुमार भाटिया को मैदान में उतारा है।

बादली

बादली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने अपने पुराने उम्मीदवार अजेश यादव को चुनावी मैदान में उतारा वहीं, बीजेपी ने इस बार बादली सीट से अहिर दीपक चौधरी के नाम पर भरोसा जताया था। जबाकि कांग्रेस ने अपने पिछले उम्मीदवार देवेंद्र यादव को ही एक बार फिर से इस सीट पर मौका दिया था। 

बुराड़ी 

दिल्ली की बुराड़ी सीट पर पूरे देश की नजर है। इस सीट पर एनडीए की तरफ से जदयू के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जदयू ने शैलेंद्र कुमार, आप की तरफ से संजीव झा और कांग्रेस की टिकट पर मंगेश त्यागी चुनावी मैदान में हैं। 

रोहिणी 

दिल्ली की रोहिणी विधानसभा सीट उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत भी आती है। इस सीट पर पिछले 2 बार से BJP का कब्जा है। पार्टी के पास मौका इस बार रोहिणी से हैट्रिक लगाने का है। रोहिणी से BJP ने मौजूदा विधायक विजेंद्र गुप्ता को एक बार फिर मैदान में उतारा। वहीं AAP ने उन्हें टक्कर देने के लिए प्रदीप मित्तल पर दांव चला है। कांग्रेस की ओर से सुमेश गुप्ता इस बार मैदान में हैं। 

तिमारपुर 

तिमारपुर विधानसभा सीट दिल्ली की 70 सीटों में से एक है। बीजेपी ने यहां से सुरिंदर पाल सिंह  को उतारा है और कांग्रेस ने अमर लता सांगवान को मैदान में उतारा हुआ है।

यह भी पढ़ें : द्वारका, मटियाला, नजफगढ़, बिजवासन, दिल्ली की इन सीटों पर कौन मारेगा बाजी

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 11:38 IST