अपडेटेड 8 February 2025 at 15:35 IST
Delhi Election Results: केजरीवाल-सिसोदिय से अलका लांबा और रमेश बिधूड़ी तक... दिल्ली में हारे कई प्रमुख चेहरे; पूरी लिस्ट यहां
Delhi Results : दिल्ली की प्रमुख सीटों में नई दिल्ली, कालकाजी, जंगपुरा, रोहिणी, करोल बाग, राजौरी गार्डन और मालवीय नगर जैसी विधानसभा शामिल हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 7 min read

Delhi VIP Constituency Election Results 2025: दिल्ली में आज जनता के फैसले की घड़ी है। जनता की अदालत में दिल्ली के साथ साथ राजनीतिक दलों का भविष्य तय होने जा रहा है। फिलहाल 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनावों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में 5 फरवरी को मतदान हुए थे, जिसमें दिल्ली के 60 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल किया। कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के 13,766 पोलिंग बूथों पर दिल्ली की जनता ने अपना फैसला लिखने का काम किया।
इस बार दिल्ली में कुल 699 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाई है। नतीजों से तय होगा कि 27 साल से दिल्ली में सत्ता से बेदखल होती आ रही भारतीय जनता पार्टी को इस बार राजधानी के सिंहासन पर बैठने का मौका मिलेगा या आम आदमी पार्टी को लगातार यहां चौथी बार सरकार बनाने का अवसर हाथ लगेगा। कांग्रेस को भी इस बार दिल्ली की जनता से बड़ी उम्मीद रही है, क्योंकि पिछले दो चुनावों में पार्टी का खाता तक नहीं खुल पाया।
Delhi Election Results: दिल्ली के दिग्गजों में कौन हारा-कौन जीता?
- अरविंद केजरीवाल (AAP)- नई दिल्ली सीट से हारे
- आतिशी (AAP)- कालकाजी विधानसभा सीट से जीतीं
- मनीष सिसोदिया (AAP)- जंगपुरा विधानसभा सीट से हारे
- अवध ओझा (AAP)- पटपड़गंज सीट से हारे
- प्रवेश वर्मा (BJP)- नई दिल्ली विधानसभा सीट से जीते
- रमेश बिधूड़ी (BJP)- कालकाजी विधानसभा सीट से हारे
- संदीप दीक्षित (कांग्रेस)- नई दिल्ली सीट से चुनाव हारे
- गोपाल राय (AAP)- बाबरपुर सीट से जीते
- कुलदीप कुमार (AAP)- कोंडली से जीते
- अमानतुल्लाह खान (AAP)- ओखला से जीते
- मनजिंदर सिंह सिरसा (BJP)- राजौरी गार्डन सीट से जीते
- रागिनी नायक (कांग्रेस)- वजीरपुर से चुनाव हारीं
- कपिल मिश्रा (BJP)- करावल नगर से जीते
- सौरभ भारद्वाज (AAP)- ग्रेटर कैलाश सीट से हारे
- वीरेंद्र कादियान (AAP)- दिल्ली कैंट से जीते
- विजेंद्र गुप्ता (BJP)- रोहिणी से जीते
- हरीश खुराना (BJP)- मोतीनगर से जीते
- अलका लांबा (कांग्रेस)- कालकाजी से चुनाव हारीं
- देवेंद्र यादव (कांग्रेस)- बादली सीट से हारे
- सोमनाथ भारती (AAP)- मालवीय नगर सीट से हारे
Delhi Election Results Live: केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अपनी-अपनी सीटों से चुनाव हारे
Delhi Election Results Live: दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों ही अपनी-अपनी विधानसभा सीटों से चुनाव हार गए हैं। केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा था, जबकि मनीष सिसोदिया इस बार पटपड़गंज की जगह जंगपुरा के खड़े थे। दोनों ही लीडर चुनाव हार चुके हैं। पटपड़गंज में अवध ओझा भी हार के नजदीक हैं और कालकाजी विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री आतिशी भी पिछड़ रही हैं।
Delhi Election Results Live: करोल बाग में बीजेपी के दुष्यंत गौतम, ओखला में मनीष चौधरी पिछड़े
Delhi Election Results Live: दिल्ली में बीजेपी के प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल दुष्यंत गौतम करोल बाग विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट पर मनीष चौधरी पिछड़ गए हैं। फिलहाल ओखला में मनीष चौधरी की स्थिति तीसरे नंबर पर आ पहुंची है।
Advertisement
Delhi Election Results Live: नई दिल्ली में केजरीवाल पिछड़े, कालकाजी में आतिशी का वही हाल
दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के तीन सबसे बड़े चेहरे पिछड़ गए हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं तो कालकाजी से आतिशी और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया फिर से पिछड़ गए हैं। इन तीनों सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई है।
Delhi Election Results Live: दिल्ली में कांग्रेस के ये 5 दिग्गज पिछड़े
संदीप दीक्षित: नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खड़े थे। यहां से बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है। रुझानों में संदीप दीक्षित तीसरे नंबर पर हैं।
Advertisement
देवेंद्र यादव: बादली में दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने चुनाव लड़ा है। बीजेपी से दीपक चौधरी और आम आदमी पार्टी से आजेश यादव बादली सीट से खड़े हैं। बादली में फिलहाल बीजेपी के दीपक चौधरी सबसे आगे हैं, जबकि देवेंद्र यादव तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
अलका लांबा: कालकाजी में मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को टिकट मिला, लेकिन चुनाव नतीजों में कांग्रेस की ये लीडर बुरी तरह पिछड़ी हैं। बीजेपी ने यहां से रमेश बिधूड़ी को खड़ा किया है। कालकाजी में बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को बढ़त है। यहां अलका लांबा भी तीसरे नंबर पर हैं।
रागिनी नायक: वजीरपुर से रागिनी नायक ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा है, जहां उनका मुकाबला बीजेपी की पूनम शर्मा और आम आदमी पार्टी के राजेश गुप्ता से था। फिलहाल रुझानों में AAP प्रत्याशी आजेश गुप्ता को बढ़त है। रागिनी नायक तीसरे नंबर पर जूझ रही हैं।
अरीबा खान: ओखला से आम आदमी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस ने अरीबा खान को टिकट दिया। बीजेपी ने मनीष चौधरी को अपना कैंडिडेट बनाया। ओखला में फिलहाल बीजेपी प्रत्याशी मनीष चौधरी को बढ़त मिली हुई है। यहां अरीबा खान चौथे नंबर पर हैं।
Delhi Election Results Live: पटपड़गंज में अवध ओझा पिछड़े, रवि नेगी को बढ़त
Delhi Election Results Live: पटपड़गंज विधानसभा सीट पर अवध ओझा पिछले हुए हैं। यहां से बीजेपी के प्रत्याशी रवि नेगी को बढ़त मिली हुई है। सुबह 10 बजे तक के रुझानों में 5596 वोटों से रवि नेगी ने अवध ओझा पर बढ़त बनाई है।
Delhi Election Results Live: दिल्ली की प्रमुख सीटों पर बीजेपी के कई प्रत्याशी को बढ़त
Delhi Election Results Live: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 10 बजे तक की मतगणना में बीजेपी को बढ़त मिली। प्रमुख सीटों में से मोतीनगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के हरीश खुराना, बिजवासन से कैलाश गहलोत, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, कालकाजी से रमेश बिधूड़ी, पटपड़गंज से रवि नेगी, मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट और करावल नगर से कपिल मिश्रा आगे चल रहे हैं।
Delhi Election Results Live: अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट पर बढ़त बनाई
Delhi Election Results Live: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 10 बजे तक की मतगणना में बीजेपी को बढ़त मिली। हालांकि कुछ प्रमुख आप नेता भी अब आगे बढ़ने लगे हैं। दिल्ली के बुराड़ी से आम आदमी पार्टी के संजीव झा, बल्लीमारान से इमरान हुसैन, तिलक नगर से जरनैल सिंह, नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल, बाबरपुर से गोपाल राय ने बढ़त बनाई।
Delhi Election Results Live: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पिछड़े
Delhi VIP Constituency Election Results 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी के बड़े दिग्गज पिछड़े हैं। अरविंद केजरीवाल से लेकर मनीष सिसोदिया और आतिशी तक शुरुआती रुझानों में ही पीछे हो गई हैं। नई दिल्ली, जंगपुरा और कालकाजी सीट पर फिलहाल बीजेपी के प्रत्याशियों को बढ़त है।
दिल्ली की 15 प्रमुख सीटों पर कांटे की टक्कर
यहां फिलहाल दिल्ली की प्रमुख विधानसभा सीटों में नई दिल्ली, कालकाजी, जंगपुरा, रोहिणी, करोल बाग, राजौरी गार्डन और मालवीय नगर जैसी कई सीटें शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों से मौजूदा मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री समेत दिल्ली के दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमाई है।
दिल्ली की VIP सीटों का हाल क्या है? (वोट प्रतिशत और उम्मीदवार)
नई दिल्ली सीट (New Delhi Constituency)
वोट प्रतिशत: 56.41%
केजरीवाल: AAP
संदीप दीक्षित: कांग्रेस
प्रवेश वर्मा: BJP
कालकाजी (Kalkaji Constituency)
वोट प्रतिशत: 54.59%
आतिशी: AAP
अलका लांबा: कांग्रेस
रमेश बिधूड़ी: BJP
जंगपुरा (Jangpura Constituency)
वोट प्रतिशत: 57.49%
मनीष सिसोदिया: AAP
फरहाद सूरी: कांग्रेस
तरविंदर सिंह मारवाह: BJP
ग्रेटर कैलाश सीट (Greater Kailash Constituency)
वोट प्रतिशत: 54.92%
सौरभ भारद्वाज: AAP
गरवित सिंघवी: कांग्रेस
शिखा राय: BJP
पटपड़गंज (Patparganj Constituency)
वोट प्रतिशत: 60.75%
अवध ओझा: AAP
अनिल कुमार: कांग्रेस
रविंद्र सिंह नेगी: BJP
करावल नगर (Karawal Nagar Constituency)
वोट प्रतिशत: 64.40%
मनोज त्यागी: AAP
पीके मिश्रा: कांग्रेस
कपिल मिश्रा: BJP
मोती नगर (Moti Nagar Constituency)
वोट प्रतिशत: 58.77%
शिवचरण गोयल: AAP
राजिंदर नामधारी: कांग्रेस
हरीश खुराना: BJP
रोहिणी (Rohini Constituency)
वोट प्रतिशत: 62.15%
प्रदीप मित्तल: AAP
सुमेश गुप्ता- कांग्रेस
विजेंद्र गुप्ता: BJP
करोल बाग (Karol Bagh Constituency)
वोट प्रतिशत: 54.55%
विशेष रवि: AAP
राहुल धनक: कांग्रेस
दुष्यंत गौतम: BJP
राजौरी गार्डन (Rajouri Garden Constituency)
वोट प्रतिशत: 63.06%
धनवती चंदेला: AAP
धर्मपाल चंदेला: कांग्रेस
मनजिंदर सिंह सिरसा: BJP
मालवीय नगर (Malviya Nagar Constituency)
वोट प्रतिशत: 54.07%
सोमनाथ भारती: AAP
जितेंद्र कोचर: कांग्रेस
सतीश उपाध्याय: BJP
राजेंद्र नगर (Rajendra Nagar Constituency)
वोट प्रतिशत: 61.25%
दुर्गेश पाठक: AAP
विनीत यादव: कांग्रेस
उमंग बजाज: BJP
बाबरपुर (Babarpur Constituency)
वोट प्रतिशत: 65.86%
गोपाल राय: AAP
हाजी मोहम्मद इशराक खान: कांग्रेस
नारायण दत्त शर्मा: BJP
शकूरबस्ती (Shakurbasti Constituency)
वोट प्रतिशत: 63.23%
सत्येंद्र जैन: AAP
सतीश लूथरा: कांग्रेस
करनैल सिंह: BJP
बादली (Badli Constituency)
वोट प्रतिशत: 63.03%
अजेश यादव: AAP
देवेंद्र यादव: कांग्रेस
दीपक चौधरी: BJP
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 8 February 2025 at 07:06 IST