Delhi Chunav Result 2025 LIVE: PM का केजरीवाल पर हमला, बोले-'जिन्हें मालिक होने का घमंड था, उन्हें दिल्ली ने नकारा'
Delhi Election Results 2025 LIVE- दिल्ली पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। हर किसी को इंतजार है कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। सुबह 8 बजे से मतगणना होनी है। एग्जिट पोल्स की मानें तो दिल्ली में अबकी बार बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है।
- चुनाव न्यूज़
- 21 min read

Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025 Live: बीजेपी या AAP, दिल्ली के 'दिल' में कौन? थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की गिनती। दिल्ली चुनाव परिणाम 2025, दिल्ली पर सभी की नजरें टिकी हैं, हर कोई जानने के लिए उत्सुक है कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। उससे पहले आए एग्जिट पोल्स की मानें तो दिल्ली में अबकी बार बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। अगर ऐसा होता है तो ये एक इतिहास होगा क्योंकि पिछले 27 साल की राजनीति को देखें तो 1999, 2014, 2019, 2024 चार बार देश का लोकसभा चुनाव बीजेपी ने जीत लिया, लेकिन दिल्ली में एग्जिट पोल्स के मुताबिक पहली बार अब जीत बीजेपी को मिल सकती है। बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा हैं।
Live Blog
Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025 Live: बीजेपी या AAP, दिल्ली के 'दिल' में कौन? वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। दिल्ली चुनाव परिणाम 2025, दिल्ली पर सभी की नजरें टिकी हैं, हर कोई जानने के लिए उत्सुक है कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी।
भाजपा की सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री तय होगा- रविंदर सिंह नेगी
पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी ने कहा कि दिल्ली बदहाल है और लोग चाहते हैं कि यह विकसित दिल्ली हो। हम यमुना को मां मानते हैं और हम आने वाले समय में यमुना साफ करेंगे। भाजपा की सर्वदलीय बैठक में तय होगा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा।
AAP-दा की सरकार को लोगों ने उखाड़ फेंका- अन्नापूर्णा देवी
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह एक प्रचंड जीत है। जिस तरह दिल्ली में AAP-दा की सरकार को लोगों ने उखाड़ फेंका हैं। अब दिल्लीवासियों ने भाजपा यानी सुशासन पर मुहर लगाई है। निश्चित रूप से भाजपा जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी।
Advertisement
इस बार लोगों ने एकतरफा साथ दिया- मनजिंदर सिंह सिरसा
राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी बहुत खुश थे। इस बार लोगों ने एकतरफा साथ दिया है। आज देश को पता चल गया है कि पिछले 25-30 साल से यमुना जी के नाम पर शोषण किया गया कि साफ होगी लेकिन नहीं हो पाई। लेकिन आज जब प्रधानमंत्री मोदी ने कह दिया कि यमुना मैया की जय, तो इसका मतलब है कि यमुना वाटर फ्रंट जल्दी बनने जा रहा है, यमुना जी साफ होगी।'
दिल्ली में बीजेपी बनाएगी सरकार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नजीते सामने आ चुके हैं। BJP 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है और प्रचंड जीत के साथ सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है तो वहीं आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है और लगातार तीसरी बार कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका है।
Advertisement
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मनाया जश्न
भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। भाजपा दिल्ली की कुल 70 सीटों में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाएगी।
AAP-दा की विदाई हो गई है- सुवेंदु अधिकारी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि AAP-दा की विदाई हो गई है। इन्होंने(AAP) जनता के साथ विश्वासघात किया है और जनता ने उसका सबक इनको सिखा दिया है। यह होना चाहिए था। विकास और यमुना जी की सफाई प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ही हो सकती है।
नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारा सबसे बड़ा रक्षा कवच- PM
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने दौरान उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारा सबसे बड़ा रक्षा कवच है। आज एक बार फिर नारी शक्ति ने दिल्ली में मुझे अपना आशीर्वाद दिया है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'नारी शक्ति ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है। हमने नारी शक्ति से किए हर वादे को हर राज्य में पूरा किया है। मैं दिल्ली की नारी शक्ति से कहता हूं कि उनसे जो वादा किया है वो जरूर पूरा करेंगे। टूटी सड़कें, कूड़े के ढेर और प्रदूषित हवा से दिल्ली की जनता त्रस्त थी। अब बीजेपी दिल्ली को आधुनिक शहर बनाएगी।'
दिल्ली के लोगों में उत्साह भी और एक सुकून भी- PM
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद नई दिल्ली में स्थित बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल है। ऐतिहासिक जीत के मौके पर पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधत करते हुए कहा कि आज दिल्ली में, दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और एक सुकून भी है। उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को AAP-दा से मुक्त कराने का है।
दिल्ली के युवा 21वीं सदी में पहली बार दिल्ली में BJP का शासन देखेगीः पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बीजेपी की जीत पर गदगद होते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली की युवा पीढ़ी 21वीं सदी में पहली बार दिल्ली में बीजेपी का पूर्ण शासन देखेगी। बीजेपी की डबल इंजन सरकार के लिए देश में कितना भरोसा है। ये दिल्ली विधानसभा चुनाव में आए नतीजों से पता चल रहा है।
PM का केजरीवाल पर हमला, बोले-'जिन्हें मालिक होने का घमंड था, उन्हें दिल्ली ने नकारा'
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली का जनादेश आ गया है। आज अहंकार और अराजकता की हार हुई है। जिन्हें मालिक होने का घमंड था, उनका भी हकीकत से सामना हो गया है। दिल्ली के इस जनादेश से ये बात भी साफ है कि राजनीति में शॉर्टकट के लिए झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है। मुझे दिल्ली की जनता ने कभी निराश नहीं किया। 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने बीजेपी को सभी सात सीटों पर जीत दिलाई।
डबल इंजन की सरकार दिल्ली में तेजी से विकास करके दिखाएगीः पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BJP मु्ख्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगे कहा कि दिल्ली के लोगों का प्यार-विश्वास हम सभी पर कर्ज है। अब दिल्ली की डबल इंजन सरकार दिल्ली का तेजी से विकास करके दिखाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली की ये विजय ऐतिहासिक है। दिल्ली के लोगों ने 'AAP-दा' को दिल्ली से बाहर कर दिया है।
दिल्ली ने हमें दिल खोलकर प्यार दिया, BJP की जीत पर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने के लिए भाजपा को मौका दीजिए। मैं मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली वासियों को सिर झुकाकर नमन करता हूं। दिल्ली ने दिल खोलकर हमें प्यार दिया।
यमुना मैया के जयकारे के साथ पीएम मोदी ने की संबोधन की शुरुआत
दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP को मिली जोरदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान अपने संबोधन की शुरुआत यमुना मैया की जय बोलकर की। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने दिल्ली से अपील की थी कि 21वीं सदी में बीजेपी को सेवा का अवसर दीजिए।
जेपी नड्डा ने कांग्रेस के खाता नहीं खुलने पर कसा तंज
जेपी नड्डा ने इस दौरान कांग्रेस के खाता नहीं खुलने को लेकर तंज कसा साथ ही कहा कि जनता ने लोकसभा चुनाव 2014 दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 हो चाहे लोकसभा चुनाव 2019 हो चाहे दिल्ली विधानसभा चुनाव हो चाहे 2024 का लोकसभा चुनाव हो या फिर चाहे 2025 का दिल्ली विधानसभा चुनाव हो नतीजे शून्य।
दिल्ली के दिल में PM मोदी, हमने इतिहास रच दियाः जेपी नड्डा
BJP मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के दिल में पीएम मोदी बसते हैं। ये बात दिल्ली की जनता ने इस चुनाव में दिखा दी है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में जीत के लिए दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया। हमारे कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत की। इसी मेहनत के चलते हमने दिल्ली में इतिहास रच दिया है।
BJP मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री, कार्यकर्ताओं ने 'मोदी-मोदी' के नारों से किया स्वागत
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी जीत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के मुख्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और इस दौरान लगातार मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे। वहां दिल्ली के सात सांसदों ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
दिल्ली की जनता ने PM मोदी की सोच वाली सरकार को चुना- चिराग
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मैं सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करूंगा क्योंकि यह उनकी सोच, लोगों का उनके प्रति विश्वास की यह जीत है। यह वो मोदी की गारंटी है जिस पर दिल्ली की जनता ने एक लंबे समय के बाद फिर से विश्वास करने का काम किया है। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की सोच वाली सरकार को चुनने का काम किया है।
दिल्ली की बदहाली के लिए AAP-भाजपा दोनों ही जिम्मेदार- कुमारी शैलजा
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि दोनों (AAP और भाजपा) एक जैसे हैं। 10 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार रही और राज्य में AAP की सरकार रही और दिल्ली की बदहाली के लिए दोनों ही जिम्मेदार हैं। अब भाजपा के पास दिल्ली में काम करने का मौका है।
जनता ने विकसित दिल्ली के लिए वोट दिया- अनुप्रिया पटेल दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मैं भाजपा को दिल्ली में प्रचंड जीत के लिए बधाई देती हूं। दिल्ली की जनता ने विकसित दिल्ली के लिए वोट दिया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली अब विकास की ओर बहुत तेज गति से आगे बढ़ेगी।
जनता ने विकसित दिल्ली के लिए वोट दिया- अनुप्रिया पटेलदिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मैं भाजपा को दिल्ली में प्रचंड जीत के लिए बधाई देती हूं। दिल्ली की जनता ने विकसित दिल्ली के लिए वोट दिया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली अब विकास की ओर बहुत तेज गति से आगे बढ़ेगी।
आज बहुत बड़ा दिन- परवेश वर्मा
भाजपा नेता परवेश वर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "आज बहुत बड़ा दिन है और दिल्ली की जनता ने भाजपा को एक बहुत बड़ा जनादेश दिया है। हम इसका सम्मान करेंगे और मैं दिल की गहराइयों से दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं। इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं।
मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय जीते
मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने AAP के सोमनाथ भारती को हराकर जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
दिल्ली में कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा- किशोरी लाल
कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि हमने (कांग्रेस) दिल्ली में अपना वोट प्रतिशत बढ़ाया है अगर AAP और कांग्रेस ने मिलकर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा होता तो नतीजे अलग होते। वोट बंट गए। लड़ाई जारी रहेगी।
दुख की बात है कि हमारी सरकार नहीं रही- अमानतुल्लाह
ओखला से AAP उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि दुख की बात है कि हमारी सरकार नहीं रही। आज मेरे लिए बहुत खुशी का दिन नहीं है। मैं ओखला के सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मेरा साथ दिया है।
दिल्ली चुनाव नतीजों पर CM हेमंत सोरेन का बयान
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जो जीतेगा या जो सत्ता में आएंगे, उनको मेरी तरफ से बहुत शुभकामनाएं।
यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी का चुनाव था- बांसुरी स्वराज
BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "मैं दिल्ली के मतदाताओं का आभार व्यक्त करती हूं। यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी का चुनाव था। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर, उनकी विकास की नीतियों पर अपना विश्वास जताया है। सभी विजयी प्रत्याशियों को बहुत बधाई।"
हार पर क्या बोले सौरभ भारद्वाज?
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "हम छोटी लड़ाइयां हारते हैं मगर बड़ी जंग जीतते हैं। यह हतोत्साहित होने की बात नहीं है। हम लोग दोबारा आगे आएंगे। एक विधायक के तौर पर हम अपनी जनता के लिए जो कर सकते थे हमने किया है। मैं AAP के सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि वे अपना दिल छोटा न करें।"
शकूर बस्ती सीट से सत्येंद्र जैन हारे
शकूर बस्ती सीट से AAP के बड़े नेता सत्येंद्र जैन को हार मिली है। BJP के करनैल सिंह ने 20 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से उन्हें मात दे दी है।
भाजपा ने 15 विधानसभा सीटें जीतें, 32 पर चल रही आगे
दिल्ली में भाजपा ने 15 विधानसभा सीटें जीत ली हैं और 32 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा मुख्यालय पर लोग भाजपा की जीत का जश्न मना रहे हैं।
यह ऐतिहासिक जीत- दिल्ली चुनाव के नतीजों पर रविशंकर
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली चुनाव के नतीजों पर कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार को स्वीकारा है। आम आदमी पार्टी के झूठ और फरेब को नकारा है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सभी बड़े चेहरे हार गए, इससे साफ पता चलता है कि जनता झूठ-फरेब की राजनीति पर विश्वास नहीं करती। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी फिर से शून्य पर है... वे हरियाणा, महाराष्ट्र और अब दिल्ली में साफ हो गए, अगली बारी बिहार की है... मिल्कीपुर में भी वे 40 हजार वोटों से पीछे हैं, जनता ने उन्हें जवाब दिया है…।
दिल्ली की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया- गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चुनावी नतीजों पर कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है, ये बहुत महत्वपूर्ण है। हम दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त और दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनाना चाहते हैं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की तस्वीर बदलेगी। हमें अपेक्षा से भी अच्छी जीत मिली है।
बीजेपी के सेंट्रल दफ्तर में जश्न का माहौल
दिल्ली में बीजेपी 27 सालों बाद वापसी करती दिख रही है। ऐसे में बीजेपी के सेंट्रल दफ्तर में जश्न का माहौल बन गया है। पीएम मोदी के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
दिल्ली चुनाव: मालवीय नगर विधानसभा सीट से AAP नेता सोमनाथ भारती हारे
दिल्ली चुनाव: मालवीय नगर विधानसभा सीट से AAP नेता सोमनाथ भारती हारे
दिल्ली रिजल्ट की सबसे बड़ी खबर, नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल की करारी हार
दिल्ली रिजल्ट की सबसे बड़ी खबर, नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल की करारी हार; प्रवेश वर्मा जीते
जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया हार गए हैं
जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया लगभग 600 वोटों से हार गए हैं. उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है।
BJP ने दर्ज की दिल्ली की पहली जीत
BJP ने दर्ज की दिल्ली की पहली जीत, विश्वास नगर सीट से ओम प्रकाश शर्मा जीते
बस 4 राउंड की गिनती बाकी, केजरीवाल 1184 वोटों से पीछे
नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ते दिख रहे हैं। बीजेपी के प्रवेश वर्मा अब 1184 वोटों से आगे हो गए हैं। दूसरे नंबर पर केजरीवाल हैं और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के संदीप दीक्षित हैं। अब तक 9 राउंड की गिनती हो गई है। यहां 13 राउंड की गिनती होनी है।
बीजेपी नेताओं के चेहरे खिले
रुझानों ने बीजेपी नेताओं के चेहरे खिला दिए हैं। पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी के इलाके में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। काउंटिंग सेंटर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ता खुशी जाहिर कर रहे हैं।
शाम 7 बजे BJP ऑफिस जाएंगे PM मोदी
दिल्ली की 70 विधानसभा सीट के लिए जारी मतगणना के रुझानों में चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार सुबह 11:30 बजे तक BJP 44 जबकि AAP 26 विधानसभा सीट पर आगे है। BJP कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे बीजेपी ऑफिस जाएंगे। BJP की हर जीत के बाद पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हैं।
6 राउंड की गिनती के बाद केजरीवाल फिर पीछे
नई दिल्ली सीट पर 13 राउंड की गिनती होनी है। अभी तक छह राउंड की गिनती हो गई है। AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल 300 वोटों से पिछड़ गए हैं।
कालकाजी से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी आगे
कालकाजी से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी 2800 वोटों से आगे हैं। रुझानों में बीजेपी 41 सीटों पर बढ़त बनाए है। AAP 29 सीटों पर आगे है।
भाजपा की होगी जीत
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, "हम जनता का आभार व्यक्त करते हैं। लोगों ने स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया है कि वे डबल इंजन सरकार चाहते हैं...लोगों ने कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल की आंखें खोलने का काम किया है। EVM, पुलिस, चुनाव आयोग को दोष देने वाली इस नकारात्मक राजनीति का अंत होगा...हमें उम्मीद है कि भाजपा की जीत होगी और भाजपा लोगों की सेवा के लिए तैयार है।"
कमल का चला जादू, हांफ रही झाड़ू
दिल्ली में अबकी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते दिख रही है। शुरूआती रुझानों में कमल का जादू चला रहा है। बीजेपी ने अब तक 42 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, AAP को झटके पर झटका लग रहे हैं। आप 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
मुस्तफाबाद सीट पर बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट आगे
मुस्तफाबाद सीट पर बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट 16,181 वोट से आगे चल रहे हैं। यह मुस्लिम बहुल सीट है।
दिल्ली में भाजपा का कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनेगा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ, विकास के मॉडल को अपनाने के लिए वोट दिया है। हम शाम तक भाजपा की सरकार बनाने में सफल होंगे। दिल्ली में भाजपा का कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनेगा, यह (मुख्यमंत्री) केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा..."
ग्रेटर कैलाश में सौरभ भारद्वाज पीछे
ग्रेटर कैलाश से AAP के सौरभ भारद्वाज पीछे चल रहे हैं। बीजेपी की शिखा राय आगे हैं। मटियाला सीट से बीजेपी के संदीप सहरावत आगे हैं। कोंडली सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका गौतम आगे हैं। मादीपुर सीट से बीजेपी के कैलाश गंगवाल आगे हैं। AAP की उम्मीदवार राखी बिरला पीछे हैं। रुझानों में बीजेपी की लहर देखी जा रही है। बीजेपी 45 और AAP 24 सीटों पर बढ़त बनाए है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है।
केजरीवाल हुए आगे
नई दिल्ली विधानसभा सीट के रुझानों में पहली बार अरविंद केजरीवाल 254 वोट से आगे चल रहे हैं। अब बीजेपी के प्रवेश वर्मा पीछे हो गए हैं। करावलनगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा फिलहाल 470 वोट से आगे चल रहे हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी आप के मनोज त्यागी लगातार पीछे हैं।
कांग्रेस को उम्मीद से ज्यादा सीटें मिलेंगी: विशेष टोकस
कांग्रेस नेता विशेष टोकस ने कहा, "कांग्रेस को उम्मीद से ज्यादा सीटें मिलेंगी और मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि दिल्ली में सरकार कांग्रेस पार्टी के बिना नहीं बनेगी...कांग्रेस इस चुनाव में किंगमेकर की भूमिका में होगी।"
रमेश बिधूड़ी 673 वोटो से आगे चल रहे हैं
कालकाजी सीट पर पहले राउंड में उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी 673 वोटो से आगे चल रहे हैं. नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरवाल लगातार पीछे चल रहे हैं।
ओखला में बीजेपी आगे
शाहदरा सीट पर बीजेपी के संजय गोयल 506 वोटों से आगे हैं। सदर बाजार से बीजेपी के मनोज जिंदल और बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा आगे हैं। बुराड़ी से AAP के संजय झा आगे हैं। ओखला में बीजेपी के मनीष चौधरी आगे हैं।
बीजेपी ने 5 सीटों पर बढ़त बना ली है
दिल्ली चुनाव का पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में आया है। बीजेपी ने 5 सीटों पर बढ़त बना ली है। एक सीट पर AAP आगे देखी जा रही है। दिल्ली में सभी 70 सीटों पर मतगणना चल रही है।
मालवीयनगर से बीजेपी के सतीश उपाध्याय आगे
तिमारपुर से सुरेंद्र पाल आगे हैं। विश्वासनगर बीजेपी ओमप्रकाश शर्मा आगे हैं। मालवीयनगर से बीजेपी के सतीश उपाध्याय आगे हैं। बाबरपुर से गोपाल राय आगे हैं। चांदनी चौक से बीजेपी के सतीश जैन आगे हैं। देवली से एलजेपी (रामविलास) के उम्मीदवार दीपक तंवर पीछे चल रहे हैं।
दिल्ली के लोग अच्छाई के साथ खड़े होंगे, काम के साथ खड़े होंगे
Delhi Chunav Result 2025 LIVE: दिल्ली CM और कालकाजी से AAP उम्मीदवार आतिशी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले कहा, "ये कोई साधारण चुनाव नहीं रहा। ये अच्छाई और बुराई की लड़ाई रही है। ये काम और गुंडागर्दी के बीच लड़ाई रही है। मुझे विश्वास है कि कालकाजी के लोग और पूरी दिल्ली के लोग अच्छाई के साथ खड़े होंगे, काम के साथ खड़े होंगे। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े होंगे। अरविंद केजरीवाल चौथी बार भारी बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बनेंगे।"
मुझे न तो चुनाव की चिंता है और न ही नतीजों की...
Delhi Chunav Result 2025 LIVE:मालवीय नगर से AAP विधायक और उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने कहा, "...मैंने 11 साल लोगों की सेवा की है, इसलिए मुझे न तो चुनाव की चिंता है और न ही नतीजों की... एग्जिट पोल भाजपा मुख्यालय में बनते हैं, चिंता की कोई बात नहीं है..."
अलका लांबा ने कहा- हमने जनता के बीच रहकर काम करना है
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा, "...हमने जनता के बीच रहकर, जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ा है। अब दिल्ली जो भी फैसला लेगी, हम उसे स्वीकार करेंगे। लेकिन कांग्रेस तब तक जनता का साथ नहीं छोड़ेगी, जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक समस्याएं हल नहीं हो जातीं।"
पहले पोस्टल बैलेट की गिनती
Delhi Chunav Result 2025 LIVE: दिल्ली चुनाव में पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। उसके बाद ईवीएम खोली जाएंगी और गिनती शुरू होगी। माना जा रहा है कि थोड़ी देर में चुनाव से जुड़े रुझाने आने लगेंगे।
नेता प्रवेश वर्मा ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
काउंटिंग से पहले बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना