अपडेटेड 8 February 2025 at 15:37 IST

Delhi Assembly Election Results: मुस्तफाबाद और करावल में BJP ने लहराया जीत का परचम, 23 हजार से ज्यादा वोट से जीते कपिल मिश्रा

Delhi Election Results: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से मुस्तफाबाद और करावल नगर में BJP ने बंपर जीत हासिल की है। 23000 से ज्यादा वोटों से कपिल मिश्रा जीते।

Follow : Google News Icon  
delhi assembly election results 2025 live mustafabad karawal nagar
मुस्तफाबाद, करावल नगर में BJP के सिर सजा जीत का ताज। | Image: Republic

Delhi Assembly Election Results: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और कई सीटों पर परिणाम भी घोषित हो चुके हैं। 5 फरवरी को दिल्ली की 70 सीटों के लिए जनता ने वोटिंग की थी। इस बार दिल्ली में कुल 699 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाई है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक आम आदमी पार्टी बीते तीन चुनावों के मुकाबले इस बार पीछे होती हुई दिखाई दी है। चुनाव आयोग की ओर से जो आंकड़ें सामने आए हैं, उसमें बीजेपी ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की और 48 सीटों पर आगे चल रही है, तो वहीं आप 13 सीटों जीत हासिल की और 22 सीटों पर बढ़त दर्ज कर रही है। वहीं मुस्तफाबाद में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है।

इसके पहले साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 65.63% वोटिंग हुई थी। जबकि इसके बाद साल  2015 में 67.12% और साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 62.59% वोटिंग हुई थी। इन तीनों ही चुनावों में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी। इस बार 60% वोटिंग हुई है। दिल्ली चुनाव की मतगणना के लिए 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान सुरक्षा के लिए CRPF की 38 कंपनियां तैनात हैं। स्थानीय पुलिस भी जिला चुनाव अधिकारियों की सुरक्षा में तैनात है। सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट से मतगणना शुरू हो गई। मतगणना केंद्र पर सीसीटीवी लगाए गए हैं।

मुस्तफाबाद और करावल में बीजेपी की जीत

चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़े के हिसाब से मुस्तफाबाद में भाजपा उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट को बंपर जीत मिली है। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आदिल खान को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं करावल नगर में भी कपिल मिश्रा ने 23 हजार से भी ज्यादा वोटों के अंतराल से जीत हासिल की है।

दिल्ली की 2 सीटों पर कौन-कौन प्रमुख उम्मीदवार

मुस्तफाबाद में बीजेपी ने मोहन सिंह बिष्ट, AAP ने आदिल अहमद खान और कांग्रेस ने अली मेहंदी को उतारा है। करावल नगर से बीजेपी के टिकट पर कपिल मिश्रा हैं तो AAP से मनोज त्यागी और कांग्रेस से पीके मिश्रा उम्मीदवार हैं। 

Advertisement
  • 10 तक EC के आंकड़ों के अनुसार कौन आगे?

करावल नगर: कपिल मिश्रा ( BJP आगे), मनोज कुमार त्यागी (AAP पीछे), पीके मिश्रा (कांग्रेस पीछे) 

मुस्तफाबाद: मोहन सिंह बिष्ट (BJP आगे), आदिल अहमद खान (AAP पीछे), अली मेहंदी (कांग्रेस पीछे)

Advertisement
  • 11 तक EC के आंकड़ों के अनुसार कौन आगे?

करावल नगर: कपिल मिश्रा ( BJP आगे), मनोज कुमार त्यागी (AAP पीछे), पीके मिश्रा (कांग्रेस पीछे)

  • 12 बजे तक EC के आंकड़ों के अनुसार कौन आगे?

मुस्तफाबाद: मोहन सिंह बिष्ट (BJP आगे), आदिल अहमद खान (AAP पीछे), अली मेहंदी (कांग्रेस पीछे)

करावल नगर: कपिल मिश्रा ( BJP आगे), मनोज कुमार त्यागी (AAP पीछे), पीके मिश्रा (कांग्रेस पीछे)

  • 1 बजे तक EC के आंकड़ों में किन सीटों पर कौन आगे?

1 बजे तक चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बीजेपी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं 47 सीटों पर आगे चल रही है। इसके साथ ही आप ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि 21 सीटों पर बढ़त मिल रही है।

करावल नगर: कपिल मिश्रा (BJP आगे), मनोज कुमार त्यागी (AAP पीछे), पीके मिश्रा (कांग्रेस पीछे)

मुस्तफाबाद: मोहन सिंह बिष्ट (BJP आगे), आदिल अहमद खान (AAP पीछे), अली मेहंदी (कांग्रेस पीछे)

  • 2 बजे तक EC के आंकड़ों में किन सीटों पर कौन आगे?

करावल नगर: कपिल मिश्रा (BJP आगे), मनोज कुमार त्यागी (AAP पीछे), पीके मिश्रा (कांग्रेस पीछे)

मुस्तफाबाद: मोहन सिंह बिष्ट (BJP आगे), आदिल अहमद खान (AAP पीछे), अली मेहंदी (कांग्रेस पीछे)

मुस्तफाबाद: मोहन सिंह बिष्ट (BJP जीत गई), आदिल अहमद खान (AAP हार गई), अली मेहंदी (कांग्रेस हार गई)

करावल नगर: कपिल मिश्रा ( BJP जीत गई), मनोज कुमार त्यागी (AAP हार गई), पीके मिश्रा (कांग्रेस हार गई)

दोनों सीटों पर कितनी फीसदी हुई वोटिंग?

फिलहाल यहां दिल्ली की 2 विधानसभा सीटों के नतीजों पर नजर रहने वाली है। इन सीटों में मुस्तफाबाद और करावल नगर विधानसभा शामिल हैं। वोटिंग की बात करें तो मुस्तफाबाद में 69.00 फीसदी और करावल नगर में 64.44 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।

इसे भी पढ़ें: Delhi Election Results: 'जनता का फैसला सिर आखों पर, अब हम विपक्ष...', AAP की हार पर केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 06:57 IST