अपडेटेड 2 February 2025 at 10:05 IST

Delhi Election: दिल्ली चुनाव के लिए BJP का धुंधाधार प्रचार, राजनाथ की तीन रैलियां तो PM मोदी आरके पुरम में भरेंगे हुंकार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार अपने अंतिम दौर में हैं। पीएम मोदी आज आरके पुरम जनसभा को संबोधित करेंगे।

Follow : Google News Icon  
PM Modi
PM Modi | Image: ani

Delhi Assembly Election : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार अपने अंतिम दौर में हैं। सभी पार्टियां पूरे दम खम के साथ चुनाव प्रचार में जुटी है। इस कड़ी में आज, 2 फरवरी को दिल्ली चुनाव के लिए BJP का धुंधाधार प्रचार होने वाला है। पार्टी के करीब 65 जनसभाएं आज होनी वाली है। पीएम मोदी (PM Modi) भी रविवार को आरके पुरम में चुनावी रैली में हुंकार भरेंगे तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट की अपील करेंगे।

पीएम मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को दोपहर 1 बजे आरके पुरम में रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले PM मोदी बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करतार नगर और शुक्रवार को दिल्ली के द्वारका में चुनाव रैली को संबोधित किया था। आरके पुरम में मोदी की तीसरी रैली है। इनके अलावा राजनाथ सिंह भी दिल्ली चुनाव के लिए जनसभा और रैलियों में हुंकार भरेंगे। भाजपा शासित 5 राज्यों के मुख्यमंत्री भी आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार करेंगे।  

दिल्ली इलेक्शन में आज BJP की शेड्यूल

  • दिल्ली के आरके पुरम में PM मोदी की रैली, दोपहर 1 बजे जनसभा को करेंगे संबोधित
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आज दिल्ली में 3 रैलियां। दोपहर 3.35 बजे राजेंद्र नगर में। शाम 5.05 बजे चांदनी चौक में। शाम 6.25 बजे लक्ष्मी नगर।
  • दिल्ली BJP आज लॉन्च करेंगी एक और कैंपेन सॉन्ग। BJP सांसद मनोज तिवारी लॉन्च करेंगे कैंपेन सॉन्ग। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गाया है नया कैंपेन सॉन्ग।
  • असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की दिल्ली में 4 जनसभा। गोकुलपुर, बाबरपुर, आदर्श नगर शकूरबस्ती विधानसभा को संबोधित करेंगे।
  • मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव की आज दिल्ली में 3 जनसभा और 1 रोड शो, नागलोई जाट में रोड शो करेंगे।
  • -राजस्थान सीएम भजन लाल की आज दिल्ली में 3 जनसभा, शकूरबस्ती, त्रिनगर, तिमारपुर विधान सभा को संबोधित करेंगे।

 चुनाव से पहले आखिरी रविवार में धुआंधार प्रचार

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, दिल्ली विधानसभा चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। चुनाव से पहले यह आखिरी रविवार है, इसलिए आज भाजपा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अपना चौतरफा प्रचार करेगी। आप हमारे सभी नेताओं को जनता के बीच देखेंगे और भाजपा की ताकत तब है जब नेता और कार्यकर्ता सड़क और जमीन पर कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं, तभी हम जीतते हैं।

दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और वोटों की गिनती आठ फरवरी को होगी। दिल्ली में 10 साल बाद त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए जी जान से जुटी है तो वहीं 26 सालों से दिल्ली की सत्ता से दूर बीजेपी भी पूरा दमखम दिखा रही है। कांग्रेस के नेताओं में इन चुनावों में उत्साह देखने को मिल रहा है लेकिन आप और बीजेपी के मुकाबले अभी तक थोड़ा उन्नीस ही नजर आ रही है।

Advertisement

AAP को बड़ा झटका

वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा देकर 8 विधायक और एक पार्षद भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) में शामिल हो गए हैं। ये विधायक चुनाव में टिकट न दिए जाने से नाराज थे, कुछ विधायकों ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे साझा कर भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों को लेकर AAP पर निशाना साधा था। 
 

यह भी पढ़ें: Milkipur By Election: मिशन मिल्कीपुर पर CM योगी, 6 महीने में छठी रैली

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 2 February 2025 at 09:56 IST