BREAKING: BJP ने तमिलनाडु चुनाव के लिए जारी की सूची, किस सीट पर कौन बना उम्मीदवार? देखें पूरी LIST
BJP ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 27 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन (मायलापुर), डॉ. एल. मुरुगन (अवनाशी), श्रीमती वनथी श्रीनिवासन (कोयंबटूर उत्तर) और प्रो. रामा श्रीनिवासन (मदुरै साउथ) जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति ने 27 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।
3 अप्रैल 2026 को जारी इस सूची में कई अनुभवी नेताओं और स्थानीय प्रभाव वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। खास बात यह है कि पार्टी ने कुछ सीटों पर महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (SC) आरक्षित सीटों पर भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल, 2026 को होने वाले हैं। इन चुनावों की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी ने तेजी दिखाई है। पार्टी ने एनडीए गठबंधन के तहत अपनी तरफ से उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
इन 27 सीटों पर उम्मीदवारों के ऐलान
कितनी सीटों पर लड़ रही है बीजेपी?
AIADMK के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में बीजेपी को कुल 27 सीटें मिली हैं। पूरे तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटें हैं। बीजेपी ने अपने हिस्से की 27 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। बाकी सीटों पर गठबंधन की दूसरी पार्टी चुनाव लड़ेगी।
Advertisement
तमिलनाडु चुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख 6 अप्रैल, 2026 तक है। बीजेपी अब अपने उम्मीदवारों के साथ जोर-शोर से प्रचार शुरू करने वाली है। पार्टी का लक्ष्य गठबंधन के साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन करना है।