अपडेटेड 18 April 2025 at 13:31 IST
Bihar Election: चुनाव से पहले फिर महिलाओं को साधने में जुटे CM नीतीश, महिला संवाद रथ को दिखाई हरी झंडी; यहां होगा संवाद
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'महिला संवाद रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में एक लाख 35 हजार से अधिक जीविका दीदी भी भाग लेंगी।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिलाओं को साधने में जुटे हैं। इस कड़ी में शुक्रवार, 18 अप्रैल को CM ने पटना में महिला संवाद रथ को हरी झंड़ी दिखाई। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। महिला संवाद कार्यक्रम पूरे बिहार में लगभग दो महीने तक चलेगा। इस दौरान टोले-टोले में जाकर महिलाओं का समस्या सुनी जाएगी।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नीतीश के महिला संवाद कार्यक्रम को काफी अहम माना जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए नीतीश सरकार अपनी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे तो अधिकारी टोले-टोले में जाकर महिलाओं की समस्याएं सुनेंगे। सूबे में दो महीने तक 70 हजार जगहों पर 'महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान में एक लाख 35 हजार से अधिक जीविका दीदी भी भाग लेंगी।
टोले-टोले में होगा महिलाओं की समस्या का समाधान
बिहार सरकार के महिला संवाद कार्यक्रम पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और PM नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार महिलाओं के लिए विशेष अभियान चलाकर काम कर रही है। सरकारी नौकरी में 35% का महिलाओं को आरक्षण नीतीश कुमार की सरकार ने दिया है। हम लोग संवाद के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं। संवाद के माध्यम से जो रिपोर्ट आएगी उन कामों को पूरा किया जाएगा। अधिकारी एक-एक टोले में जाकर संवाद करेंगे।
70 हजार जगहों पर 'महिला संवाद कार्यक्रम
इस कार्यक्रम के जरिए हर जिले में सरकार की ओर से महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। सरकारी योजनाओं का महिलाओं को कितना लाभ हो रहा इसका फीडबैक भी लिया जाएगा। 70 हजार जगहों पर 'महिला संवाद कार्यक्रम' का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह और शाम में किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से लगभग 2 करोड़ महिलाओं तक सीधी पहुंच बनाई जा सके।
Advertisement
चुनाव से पहले नीतीश का बड़ा दाव
यह पहला मौका नहीं है जब नीतीश महिलाओं को साधने में जुटे हैं। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर निकले थे। वो पिछले साल भी महिला संवाद यात्रा पर जाने वाले थे लेकिन स्वास्थ्य के कारणों की वजह से इन्हें टालने पड़ा था। दरअसल, बिहार में महिला वोटर किसी भी दल को सीएम की कुर्सी तक पहुंचाने का माद्दा रखती है और JDU इसे बखूबी जानती है। यही वजह है कि 2025 चुनाव से पहले फिर से एक बार महिला वोटों को साधने के लिए कार्यक्रम शुरू किया गया है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 18 April 2025 at 13:31 IST