Assam Elections 2026: 'दुनिया तब तक जिंदा रहेगी जब तक मियां जिंदा रहेगा, अल्लाह इंसाफ...', हिमंता के गढ़ में घुसकर औवेसी ने ललकारा

असदुद्दीन ओवैसी ने हिमंता बिस्वा सरमा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि यहां के मुख्यमंत्री बोलते हैं कि हमारी कमर तोड़ देंगे। हमें खत्म करने वाले सुन लें दुनिया तब तक जिंदा रहेगी जब तक मियां जिंदा रहेगा।

Follow : Google News Icon  
Owaisi attacked on Himanta Biswa Sarma
Owaisi attacked on Himanta Biswa Sarma | Image: ANI

Asaduddin Owaisi: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सभी पार्टियां जोरों-शोरों से प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी हुंकार भरी। इस दौरान उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा  सरमा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया तब तक जिंदा रहेगी जब तक मिंया जिंदा रहेगा।

असदुद्दीन ओवैसी राज्य में बदरुद्दीन अजमल की अगुवाई वाली AIUDF के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दो टूक कहा कि मुख्यमंत्री बोलते हैं कि जीना हराम कर देंगे, लेकिन हम किसी से घबराने वाले नहीं हैं।

ओवैसी ने हिमंता पर बोला हमला

ओवैसी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'यहां के मुख्यमंत्री बोलते हैं कि हमारी कमर तोड़ देंगे। हमारी हड्डियों को तोड़ देंगे। हमारा जीना हराम कर देंगे। ऐ हिमंता... हमें खत्म करने वाले सुन लें दुनिया तब तक जिंदा रहेगी जब तक मियां जिंदा रहेगा। हम किसी से डरने वाले नहीं है। असम में पूरा गेम बदल जाएगा।'

'बीजेपी संवैधानिक और गैर कानूनी भेदभाव कर रही'

इससे पहले उन्होंने नगांव में कहा था कि हम सभी मतदाताओं से अपील करते हैं कि ऐसी स्थिति में जब बीजेपी असंवैधानिक और गैर कानूनी भेदभाव कर रही है। जब वो 50 हजार मुस्लिमों को बेदखल कर चुकी है। कांग्रेस बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही, ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि आप AIUDF को मतदान करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें की आपकी आवाज विधानसभा तक पहुंचे।

Advertisement

असम में चुनाव कब?

बता दें कि असम में 126 सीटों के लिए मतदान होना है। 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी। 

यह भी पढ़ें: AAP और राघव चड्ढा में खिंची तलवार, सौरभ भारद्वाज का प्रहार, कहा- आपने PM या BJP के खिलाफ कोई मुद्दे नहीं उठाए, सब जेल गए लेकिन आप...
 

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड