अपडेटेड 20 January 2024 at 10:21 IST
Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय, हर परेशानी का हो जाएगा नाश
Shaniwar Ke Upay: दुख और परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको शनिवार के दिन किसी को बिना बताए ये विशेष उपाय करने चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में शनिवार के दिन का खास महत्व होता है। इस दिन विशेष रूप से शनिदेव की पूजा की जाती है। शनि देवता को सनाधन धर्म में एक विशेष स्थान दिया गया है। जिसके अनुसार अगर कोई व्यक्ति शनिवार के दिन शनि भगवान का पूजा अर्चना करता है तो भगवान उससे प्रसन्न होकर व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी करते हैं।
दरअसल, पुराणों में शनि देव को धर्मराज और न्याय का देवता माना गया है। माना जाता है कि शनिदेव व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार उन्हें फल देते हैं। इसलिए शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना किए जाने का प्रावधान है।
बिना बताएं करें कुछ खास उपाय
इतना ही नहीं अगर आप अपने जीवन में किसी तरह की परेशानी या आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं तो आपको शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय जरूर करने चाहिए। इन उपायों को चुपचाप या गुपचुप तरीके से करने पर आपकी हर परेशानी और दुख का नाश हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
शनिवार को करें ये खास उपाय
- दुख-परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आप शनिवार के दिन शनि भगवान की पूजा करने के साथ-साथ शनि यंत्र की भी पूजा करें। ऐसा करने से आपके घर-परिवार पर किसी भी तरह का बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
- शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन सरसों का तेल एक थाली या कटोरी में लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और फिर इस तेल का दान कर दें। इससे आपके सारे दुखों का नाश हो जाएगा।
- शनिवार के दिन आपको गरीबों को भोजन, कपड़े आदि चीजों का दान भी करना चाहिए। इस दिन मुख्य रूप से काली गाय को उड़द की दाल या तिल जरूर खिलाएं। इससे शनिदेव प्रसन्न होकर आप पर अपनी कृपा बनाए रखेंगे।
- इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा अवश्य करें। पीपल के पेड़ की पूजा करते समय जल अर्पित करें व पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा जरूर करें। परिक्रमा करते समय ‘ऊं शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करना बिल्कुल न भूलें।
- इसके अलावा शनिवार के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल के नौ दीप जलाकर भी आप पीपल के पेड़ की परिक्रमा कर सकते हैं। इस उपाय को करने सा आपकी आर्थिकी मजबूत होगी।
ये भी पढ़ें : Main Atal Hoon X Review: अटल जी के रोल में छा गए पकंज त्रिपाठी, एक्स यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 20 January 2024 at 06:26 IST