Main Atal Hoon X Review: अटल जी के रोल में छा गए पकंज त्रिपाठी, एक्स यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल
Main Atal Hoon X Review: शुक्रवार को एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' रिलीज हो चुकी है। आइए जानते हैं इस फिल्म के एक्स रिव्यू के बारे में।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Main Atal Hoon Review: बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। रवि जाधव के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है।
वहीं, जिन लोगों ने इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख लिया है वह फिल्म की कहानी के साथ-साथ एक्टर पकंज त्रिपाठी के शानदार अभिनय की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों ने इस फिल्म को किस तरह के रिव्यू दिए हैं।
एक्स यूजर्स का रिव्यू
'मैं अटल हूं' के बारे में एक यूजर ने लिखा, 'एक आदमी, एक मिशन, एक कहानी, एक लीजेंड। मैं अटल हूं एक कवि और एक होशियार राजनेता की रचनात्मक प्रतिभा का मनोरंजक सिनेमा है।'
Advertisement
वहीं एक अन्य यूजर ने फिल्म में अटल जी का किरदार निभा रहे पंकज त्रिपाठी की तारीफ करते हुए लिखा, 'मैं अटल हूं देखी और मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि यह ब्लॉकबस्टर होने वाली है। पंकज त्रिपाठी ने एक बार फिर बता दिया कि उनके जैसा कोई नहीं...।'
एक यूजर ने लिखा, 'हर सीन को यादगार बनाने के लिए पंकज त्रिपाठी को सलाम। जाएं और 'मैं अटल हूं' में एक अभिनेता के रूप में उनकी मास्टरक्लास को देखें।'
Advertisement
इसके अलावा एक यूजर ने पंकज त्रिपाठी की परफॉर्मेंस को लेकर लिखा, ''मैं अटल हूं' हर भारतीय को जरूर देखनी चाहिए। यह एक महान नेता की प्रेरक कहानी बताती है जिसने हमारे देश को आकार देने में मदद की।' एक यूजर ने लिखा, ''मैं अटल हूं' हमें एक सशक्त संदेश की याद दिलाती है - 'पार्टी से पहले देश।' एक ऐसे नेता की कहानी पर गौर करें जिसने हमेशा देश को पहले स्थान पर रखा। हर भारतीय के लिए एक सामयिक फिल्म!'
बहरहाल, पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' को ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में एक्टर की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है।