अपडेटेड 7 January 2024 at 22:51 IST
Pradosh Vrat 2024: रखने जा रहे हैं साल का पहला प्रदोष व्रत? इन बातों का रखें विशेष ध्यान
भगवान शिव की उपासना के लिए Pradosh Vrat को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में अगर आप साल का पहला प्रदोष व्रत करने जा रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Pradosh Vrat 2024 Niyam: हिंदू धर्म में भगवान शिव की उपासना के लिए सिर्फ सोमवार का दिन ही नहीं बल्कि, प्रदोष का दिन भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से महादेव और माता गौरी की पूजा अर्चना की जाती है। अगर आप भी भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए साल का पहला प्रदोष व्रत करने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा। तो चलिए Pradosh Vrat के नियम के बारे में जानते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़े..
- कब है साल का प्रदोष व्रत?
- प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
- प्रदोष व्रत का नियम क्या है?
कब है साल का प्रदोष व्रत?
वैदिक पंचांग के मुताबिक साल 2024 का पहला प्रदोष व्रत 9 जनवरी दिन मंगलवार को रखा जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ के साथ-साथ स्नान-दान का भी विशेष महत्व है। तो चलिए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और इस व्रत के नियम क्या है।
प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
पंचांग के मुताबिक साल का पहला Pradosh Vrat कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ रहा है। इसकी शुरुआत 8 जनवरी की मध्य रात्रि 11 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगी जो 9 जनवरी की रात 10 बजकर 24 मिनट पर तक रहेगा। प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 41 मिनट से रात 8 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। वहीं पंचांग के मुताबिक इस विशेष दिन पर वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है जो पूरे दिन रहने वाला है।
Advertisement
प्रदोष व्रत का नियम क्या है?
महादेव के साथ परिवार की भी करें पूजा
प्रदोष व्रत के दिन महादेव की पूजा में गंगाजल, बेलपत्र, भांग, धतूरा इत्यादि जरूर शामिल करें। साथ ही इस दिन महादेव के साथ उनके पूरे परिवार की भी पूजा करें।
तामसिक भोजन का न करें सेवन
प्रदोष व्रत के दिन व्यक्ति को तामसिक भोजन जैसे प्याज-लहसुन के सेवन से परहेज करना चाहिए। साथ ही इस दिन मांस-मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
Advertisement
यह भी पढ़ें… Maldives Controversy: भारत के खिलाफ बयान ने पकड़ा तूल, तो मालदीव पर भड़की Kangana Ranaut
भूलकर भी न करें किसी का अपमान
प्रदोष व्रत के दिन किसी भी व्यक्ति का अपमान भूल कर भी नहीं करना चाहिए। साथ ही इस विशेष दिन पर मन में नकारात्मक भाव नहीं लाने चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 7 January 2024 at 22:51 IST