Maldives Controversy: भारत के खिलाफ बयान ने पकड़ा तूल, तो मालदीव पर भड़की Kangana Ranaut
इन दिनों देश में Lakshadweep vs Maldives की बहस छिड़ी हुई है। जिसपर अब कंगना रनौत का बयान समाने आया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Bollywood Reactions On Boycott Maldives: इसी साल 4 जनवरी को PM Modi ने लक्षद्वीप का दौरा किया, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसके बाद लोगों ने मालदीव की तुलना लक्षद्वीप से करते हुए लक्षद्वीप को बेहतर पर्यटन स्थल बताया। जिस पर मालदीव के एक मंत्री ने विवादित पोस्ट किया। इसी के बाद से देश में मालद्वीव वर्सेज लक्षद्वीप का विवाद छिड़ गया। वहीं अब इस बहस में बॉलीवुड सेलेब्स भी कूद पड़े हैं। अक्षय कुमार, श्रद्धा कपूर, जॉन अब्राहम जैसी कई बड़ी हस्तियों के बाद अब कंगना रनौत ने मालद्वीप के लोगों को जमकर लताड़ लगाई है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- छिड़ा मालद्वीव वर्सेज लक्षद्वीप विवाद
- विवाद का हिस्सा बने बॉलीवुड सेलेब्स
- कंगना रनौत ने लगाई लताड़
Maldives vs Lakshadweep विवाद में कूदे बॉलीवुड सेलेब्स
देश में छिड़े मालदीव वर्सेज लक्षदीप विवाद में अब Bollywood Celebs भी कूद पड़े हैं। अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और श्रद्धा कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारों ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे का जिक्र करते हुए लोगों से लक्षद्वीप जाने की अपील की। वहीं मालदीव के मंत्री के विवादित पोस्ट की कड़ी निंदा भी की। इसी कड़ी में कंगना रनौत ने भी मालद्वीव्स के लीडर को जमकर फटकार लगाई है।
Kangana Ranaut ने मालद्वीव्स के लीडर को जमकर लगाई फटकार
एक्ट्रेस ने ट्वीट किया, 'एक ही समुदाय से होने के बावजूद बड़े पैमाने पर मुस्लिम भय से पीड़ित। लक्षद्वीप में 98 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है। मालदीव का यह प्रमुख सार्वजनिक व्यक्ति उन्हें बदबूदार और नीच कहना नस्लवादी और अज्ञानी है। मिस्टर जाहिद, लक्षद्वीप की पूरी आबादी मुश्किल से 60 हजार लोगों की है, जिसका अर्थ है कि यह लगभग अछूता, अज्ञात और अप्रयुक्त प्राकृतिक द्वीप है।'
Advertisement
कंगना ने कहा- 'आपको शर्म आनी चाहिए'
Kangana Ranaut ने ट्वीट में आगे लिखा 'अधिकांश लोगों के लिए पर्यटन केवल गंदी विलासिता नहीं है, बल्कि यह प्रकृति की खोज, स्रोत के साथ संरेखण और सबसे बढ़कर अछूते समुद्र तटों की कच्ची, अछूती सुंदरता का अनुभव और आनंद लेना है। इतने घटिया और अभद्र नस्लवादी होने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए।'
Advertisement
मालदीव वर्जेस लक्षद्वीप ने यहां से लिया विवाद का रूप
मालदीव वर्जेस लक्षद्वीप विवाद ने बड़ रूप तब लिया, जब पीएम मोदी ने लक्षद्वीप दौरे के बाद लोगों से लक्षद्वीप टूरिज्म को बढ़ावा देने की अपील की और इस पर मालदीव के राजनीतिक नेताओं ने विवादित पोस्ट किए। इतना ही नहीं मालदीव के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और उनकी यात्रा का मजाक उड़ाया। जिसके बाद भारतीय यूजर्स भड़क गए और सोशल मीडिया पर 'बॉयकॉट मालदीव' ऑनलाइन ट्रेंड करने लगा।