Advertisement

Updated March 19th, 2024 at 16:14 IST

Feng Shui Tips: आपका भी चल रहा बुरा समय? घर लाएं ये 5 चीजें, पलट जाएगा वक्त

कई बार लोगों के बनते काम बिगड़ने लगते हैं। साथ ही आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ चीजों को घर लाना आपके लिए बेहद शुभ हो सकता है।

Reported by: Sadhna Mishra
Feng Shui
फेंगशुई टिप्स | Image:Freepik
Advertisement

Feng Shui Tips: कई बार लोग लाख कोशिशों के बाद भी सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं, घर की बरकत रुक जाती है। आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है। या यूं कहें की व्यक्ति हर तरफ से मुसीबतों से घिर जाता है और चाहकर भी इससे निकल नहीं पाता है। ऐसे में आप फेंगशुई में बताए टिप्स को अपना सकते हैं।

दरअसल, फेंगशुई (Feng Shui) चीनी वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) को कहा जाता है और यह काफी असरदार भी साबित होता है। कहते हैं कि फेंगशुई से जुड़ी कुछ चीजों को घर लाने से सुख समृद्धि और खुशहाली आती है और अगर किसी व्यक्ति का बुरा समय चल रहा हो तो वह भी अच्छे वक्त में बदल जाता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी चीजों घर लाना शुभ होता है।

Advertisement

फेंगशुई का क्या है महत्व?

मान्यताओं के मुताबिक जीवन में सुख समृद्धि लाने के लिए फेंगशुई (Feng Shui Tips) से जुड़ी चीजें बहुत ही प्रभावी होती हैं। इसे घर में लाने से अच्छा समय लाने लगता है। तो चलिए जानते हैं फेंगशुई की किन चीजों को घर लाने से खुशियां आती हैं।

Advertisement

फेंगशुई की ये चीजें लाएं घर, होगी बरकत ही बरकत

ड्रीम कैचर (Dream Catcher)
अगर किसी व्यक्ति के बुरे दिन चल रहे हैं, तो उसे घर में ड्रीम कैचर लेकर आना चाहिए। यह अपने साथ सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। इसे खिड़की या बालकनी में लगाने से घर में खुशियों का आगमन होने लगता है।

Advertisement

क्रिस्टल लोटस (Crystal Lotus)
इसे घर में रखने से हर तरह की नकारात्मकता दूर होती है। फेंगशुई में इसे बहुत ही शुभ माना गया है।

कछुआ (Tortoise)
घर और कारोबार में तरक्की के लिए आप फेंगशुई कछुआ रख सकते हैं। यह घर में सुख समृद्धि लाता है और कारोबार में वृद्धि के रास्ते भी खोलता है।

Advertisement

विंड चाइम (Wind Chime)
फेंगशुई के मुताबिक विंड चाइम घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और खुशियों में वृद्धि होती है।

फेंगशुई फाउंटेन (Feng Shui Fountain)
इसे घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं कि यह धन लाभ के अवसर अपने साथ लेकर आता है। फेंगशुई के मुताबिक इसे घर में रखने से सकारात्मकता का माहौल बना रहता है।

Advertisement

आर्थिक लाभ (Economic Benefits)
मान्यता के मुताबिक इन सभी चीजों को घर लाने से धन में वृद्धि होती है और यह घर में सकारात्मकता लेकर आता है, जिससे आर्थिक लाभ के अवसर खुलने लगते हैं।   

यह भी पढ़ें… Amalaki Ekadashi: क्यों और कैसे की जाती है आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा? जानें विधि

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published March 19th, 2024 at 16:00 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo