अपडेटेड 23 March 2024 at 21:04 IST

सियाचिन जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सैन्यकर्मियों के साथ मनाएंगे होली

Holi Celebration: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह 24 मार्च को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन का दौरा करेंगे।

Follow : Google News Icon  
Defence Minister Rajnath Singh.
Defence Minister Rajnath Singh. | Image: PTI

Holi Celebration: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि वह 24 मार्च को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन का दौरा करेंगे और वहां तैनात सशस्त्र बलों के जवानों के साथ होली मनाएंगे।

रंगों का यह त्योहार 24-25 मार्च को मनाया जाएगा। सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कल, 24 मार्च को मैं दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में रहूंगा। वहां तैनात सशस्त्र बलों के जवानों के साथ होली का त्योहार मनाने के लिए उत्सुक हूं।’’

काराकोरम रेंज में लगभग 20,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया के सबसे ऊंचे सैन्यीकृत क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, जहां सैनिकों को शीतदंश और तेज हवाओं से जूझना पड़ता है।

सर्दियों के दौरान ग्लेशियर पर हिमस्खलन और भूस्खलन आम बात है और तापमान शून्य से 60 डिग्री सेल्सियस नीचे जा सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः दिल्ली शराब घोटाले में ED का बड़ा खुलासा, कविता का भतीजा आय की हेराफेरी और इस्तेमाल में शामिल

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 23 March 2024 at 21:04 IST