Tejas Fighter Jet Crash: दुबई एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश, बना आग का गोला; कई KM दूर से दिखा धुएं का गुबार VIDEO
Dubai Airshow 2025, Tejas Fighter Jet Crash: दुबई एयर शो के दौरान एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यह खबर भारत के लिए काफी दुखद है। मिली जानकारी के अनुसार, दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। इस हादसे का वीडियो सामने आया है, जो हैरान कर देने वाला है।
- डिफेंस न्यूज
- 3 min read
Dubai Airshow 2025, Tejas Fighter Jet Crash: दुबई एयर शो के दौरान एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यह खबर भारत के लिए काफी दुखद है। मिली जानकारी के अनुसार, दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। इस हादसे का वीडियो सामने आया है, जो हैरान कर देने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज भारत के इस लड़ाकू विमान के साथ हादसा दुबई में एयर शो के दौरान करीब 2 बजकर 10 मिनट पर हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चंद सेकेंड में तेजस विमान अपना नियंत्रण खोते हुए आसमान से सीधे जमीन पर गिर जाता है। धरती पर गिरते ही इस विमान में आग लग जाती है और देखते ही देखते यह एक बड़े आग के गोले में बदल जाता है। यह आग का गोला कई किलो मीटर दूर से भी देखा गया।
आगे की जानकारी का पता लगाया जा रहा - वायुसेना
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, भारतीय वायुसेना ने बताया है कि दुबई एयर शो 2025 में भारतीय वायुसेना का एक तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। फिलहाल आगे की जानकारी का पता लगाया जा रहा है।
न्यूज एजेंसी ने रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस कारण का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह विमान हादसा कैसे हुआ। तेजस को भारतीय वायुसेना का बहुत ही मजबूत और अच्छा विमान माना जाता है। इसके साथ हुए इस हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। रिपब्लिक के साथ रक्षा विशेषज्ञ ग्रुप कैप्टन जीपी बाजपेयी (रि) ने बात करते हुए बताया कि इस हादसे की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Advertisement
दर्दनाक हादसे में पायलट की गई जान - एयरफोर्स
भारतीय वायुसेना ने बताया कि आज दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन (एयर शो) के दौरान भारतीय वायुसेना का एक तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में पायलट की जान जाने की भी बात कही गई है।
भारतीय वायुसेना ने इस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और कहा है कि इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की जा रही है।