अपडेटेड 3 February 2025 at 17:17 IST

दुनिया की सबसे मजबूत सेनाओं की लिस्ट में चौथे नंबर पर भारत, किस नंबर पर पाकिस्तान? जानें US-रूस की सेना की ताकत

दुनिया की सबसे मजबूत सेनाओं की लिस्ट में चौथे नंबर पर भारत दुश्मनों के दांत खट्टे करने के लिए तैयार है। पाकिस्तान की ताकत कमजोर हुई और 12वें नंबर पर पहुंच गया।

Follow : Google News Icon  
India Military Strength
भारत की सैन्य ताकत | Image: Canva/Republic

Military Powers: दुनिया के सभी देश अपनी सैन्य ताकत को मजबूत रखना चाहते हैं, ताकि दुश्मनों के सामने झुकना ना पड़े। हाल ही में ग्लोबल फायरपावर ने सैन्य ताकतों के आधार पर सभी देशों की रैंकिंग की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारत अपने सैन्य ताकतों के मामले में चौथे स्थान पर है। वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की बत करें तो बीते साल की तुलना में इस साल अपने पायदान से और नीचे लुढ़क गया है।

बता दें, इस लिस्ट के अनुसार पाकिस्तान बीते साल 9वें स्थान पर था, लेकिन इस साल वो लुढ़ककर 12वें रैंक पर पहुंच गया है। वहीं अगर अमेरिका की बात करें तो सबसे ताकतवर देश का टैग बरकरार रखते हुए पहले स्थान पर बरकरार है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर रूस और तीसरे स्थान पर चीन है।

भारत की सैन्य ताकत हो रही मजबूत

भारत की सैन्य ताकत थल सेना, जल सेना और वायु सेना से मिलकर मजबूत होती है। आइए जानते हैं, तीनों सेनाओं की ताकत क्या है।

भारतीय थल सेना (Indian Army)

भारतीय थल सेना में 14.5 लाख सक्रिय सैनिक और 11.5 लाख आरक्षित सैनिक हैं।

Advertisement

इसमें 25 लाख से अधिक अर्धसैनिक बल हैं।

थल सेना के पास प्रमुख हथियार: T-90 भीष्म और अर्जुन टैंक, ब्रह्मोस मिसाइल, पिनाका रॉकेट सिस्टम और होवित्जर तोपें हैं।

Advertisement

वायु सेना (Air Force)

वायु सेना में 2,229 विमान है, जिनमें 600 फाइटर जेट, 899 हेलीकॉप्टर और 831 सपोर्ट एयरक्राफ्ट शामिल है।

प्रमुख लड़ाकू विमान: राफेल, Su-30MKI, नेट्रा सर्विलांस प्लेन

मिसाइल सिस्टम: रुद्रम, अस्त्र, निर्भय, ब्रह्मोस और आकाश एयर डिफेंस सिस्टम

नौसेना (Navy)

भारतिय नौसेना में 1,42,251 नौसैनिक हैं।

प्रमुख रणनीतिक संपत्तियां: परमाणु पनडुब्बियां, INS विक्रमादित्य और INS विक्रांत विमानवाहक पोत

बेड़ा: 150 युद्धपोत और पनडुब्बियां, 50 से ज्यादा नए जहाज निर्माणाधीन

उन्नत टोही और पनडुब्बी रोधी विमान: P-8i, MH-60R हेलीकॉप्टर

चीन की सैन्य ताकत

सेना: 20 लाख सक्रिय सैनिक

वायु सेना: 3,150 से ज्यादा लड़ाकू विमान

नौसेना: 370+ युद्धपोत और पनडुब्बियां (दुनिया की सबसे बड़ी नौसैनिक शक्ति)

पाकिस्तान का रैंक है 12वां

थल सेना: 6,40,000 सक्रिय सैनिक, प्रमुख टैंक- अल-खालिद, T-80UD, अल-जर्रार

वायु सेना: JF-17 थंडर, F-16, और मिराज फाइटर जेट

नौसेना: अगोस्ता 90B पनडुब्बियां, तारिक-क्लास विध्वंसक, जुल्फिकार-क्लास फ्रिगेट

35वें स्थान पर है बांग्लादेश

सेना: 1,63,000 सक्रिय सैनिक, 6,80,000 अर्धसैनिक बल

वायु सेना: 166 विमान, जिनमें 44 फाइटर जेट शामिल

नौसेना: 117 युद्धपोत, जिनमें 2 चीनी मूल की पनडुब्बियां शामिल

क्या है ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स?

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं का मूल्यांकन करता है। GFI ये मूल्यांकन 60 से ज्यादा मापदंडों के आधार पर करता है। इनमें सैन्य इकाइयां, वित्तीय स्थिति, लॉजिस्टिक क्षमता, भौगोलिक स्थिति और तकनीकी प्रगति शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections: 'दिल्ली में खत्म होगा BJP का वनवास, दो तिहाई बहुमत से बनेगी सरकार', प्रचार के आखिरी दिन राजनाथ सिंह की दहाड़

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 3 February 2025 at 17:17 IST