Agni-4 Ballistic Missile: 4000 KM तक दुश्मनों की खैर नहीं... भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण, थर्र-थर्र कांपेंगे दुश्मन देश
भारत ने 6 अगस्त को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) अग्नि-4 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने इस उपलब्धि की पुष्टि की है।
- डिफेंस न्यूज
- 3 min read

Agni-4 Ballistic Missile: गुरुवार, 6 अगस्त को भारत ने अपनी सैन्य ताकत में एक और बढ़ोतरी और उपलब्धि हासिल करते हुए मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) अग्नि-4 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में किया गया।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस लॉन्च से सभी ऑपरेशनल और टेक्निकल पैरामीटर्स की पुष्टि हुई और यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की देखरेख में किया गया। बताया जा रहा है कि अग्नि-4 मिसाइल 4,000 किलोमीटर तक की दूरी पर मौजूद लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम है।
अग्नि-4 परीक्षण पर रक्षा मंत्रालय
रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा 'भारत ने 6 अगस्त, 2026 को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया। स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की देखरेख में किए गए इस लॉन्च ने सभी ऑपरेशनल और टेक्निकल पैमानों को सफलतापूर्वक प्रमाणित किया।
4,000 किलोमीटर तक मारक क्षमता
अग्नि-4 एक दो-चरण वाली, सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है, जो सॉलिड-फ्यूल रॉकेट मोटर से चलती है। यह 4,000 किलोमीटर तक की दूरी पर मौजूद लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम है। इस साल की शुरुआत में, भारत ने अग्नि-प्राइम और अग्नि-3 मिसाइलों का भी सफल परीक्षण किया था।
Advertisement
अग्नि-4 मिसाइल की खासियत
रिपोर्ट्स के मुताबिक अग्नि-4 मिसाइल की लंबाई करीब 20 मीटर है, जबकि मिसाइल का कुल वजन लगभग 17,000 किलोग्राम के आसपास है। जानकारी के अनुसार अग्नि-4 परमाणु हथियारों के साथ-साथ अन्य हथियारों को भी ले जाने में सक्षम है। अग्नि-4 सड़क और रेल मोबाइल लॉन्चर (Road and Rail Mobile Launchers) से भी दागी जा सकती है, जिससे इसकी गतिशीलता बढ़ जाती है।
रक्षा मंत्री ने इस उपलब्धि पर क्या कहा?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्नि-4 के सफल परीक्षण पर एक्स पोस्ट में कहा 'Strategic Forces Command और DRDO इंडिया ने 6 अगस्त 2026 को ओडिशा के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से MRBM अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया। मैं SFC और DRDO को इस बेहतरीन मिशन लॉन्च के लिए बधाई देता हूँ, जिसने अत्याधुनिक तकनीकों से देश की रक्षा करने के भारत के संकल्प को फिर से साबित किया है।'