ईरान युद्ध के बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने PM मोदी को मिलाया फोन, पश्चिम एशिया संकट समेत किन मुद्दों पर हुई बात?

गुरुवार को PMO ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। दोनों के बीच स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप और वेस्ट एशिया के घटनाक्रम पर विशेष चर्चा हुई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi Receives Call From Israeli PM Netanyahu; Discusses Special Strategic Partnership and West Asia Developments
PM मोदी को इजरायली पीएम नेतन्याहू का आया फोन, किन मुद्दों पर हुई बात? | Image: X

PM Modi receives call from Israeli PM Netanyahu: गुरुवार, 5 अगस्त को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक बयान में इस बातचीत की जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-इजराइल स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हुई प्रगति की समीक्षा की और पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं पर विशेष विचारों का आदान-प्रदान किया।

स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप पर बातचीत

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से-प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक बयान में इस बातचीत की जानकारी दी कि दोनों नेताओं ने आपसी फ़ायदे के लिए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

बयान में आगे कहा गया कि 'दोनों नेताओं ने भारत-इजराइल स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में लगातार हो रही प्रगति की समीक्षा की और दोनों देशों के आपसी फ़ायदे के लिए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।"

पश्चिम एशिया की घटनाओं पर चर्चा

इसमें आगे कहा गया "प्रधानमंत्री नेतन्याहू और प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।" दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत इस साल मार्च में हुई बातचीत के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने मौजूदा क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की थी।

Advertisement

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा 'प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फ़ोन कॉल आया। हमने भारत-इजराइल विशेष रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर हुई प्रगति की समीक्षा की, जो लगातार और मजबूत होती जा रही है। हमने पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।'

भारत-इजराइल संबंध शानदार रास्ते पर-रूवेन अजार

इस बीच, जून में भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अज़ार ने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के बावजूद भारत-इजराइल संबंध "शानदार रास्ते" पर आगे बढ़ रहे हैं। भारत और इज़राइल कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं।

Advertisement

इससे पहले जुलाई में, दोनों देशों ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए बातचीत का दूसरा दौर पूरा किया। उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के मकसद से एक संतुलित, व्यापक और आपसी फायदे वाले समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

ये भी पढ़ें: हम फैसले से नाखुश हैं, सबूत पर ठीक से ध्यान नहीं दिया, ये राजनीति से...', 10 साल की सजा पर बोले तहलका के फाउंडर तरुण तेजपाल

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड