Sunjay Kapur की मौत के बाद 30,000 करोड़ की वसीयत को लेकर मचा बवाल, मां का लिखा खत कर रहा साजिश का इशारा, जानिए पूरा मामला
Sunjay Kapoor: संजय कपूर का जून महीने में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद अब उनकी 30 हजार करोड़ की कंपनी विवादों में है। संजय की मां रानी कपूर ने एक लेटर के जरिए कई गंभीर आरोप लगाए। जानिए पूरा माजरा क्या है?
- बिजनेस न्यूज
- 4 min read

Sunjay Kapur news: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का बीते महीने जून में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी मौत के बाद अब संजय की 30 हजार करोड़ की वसीहत पर विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, संजय की मां रानी कपूर ने एक लेटर से हड़कंप मचा दिया, जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले दावे किए। रानी ने लेटर में कहा कि उनके बेटे की मौत के बाद उसकी पारिवारिक विरासत को हड़पने की कोशिश हो रही है।
सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर का पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से 12 जून 2025 को निधन हो गया था। वो केवल 53 साल के थे। संजय की मौत के बाद अब उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर विवाद गहरा रहा है।
संजय कपूर की मां के लेटर से गहराया विवाद
दरअसल, सोना कॉमस्टार की सालाना आम बैठक से पहले संजय कपूर की मां रानी ने शेयरधारकों को एक लेटर भेजा। इसमें उन्होंने दावा किया कि भावनात्मक संकट के बीच उन्हें बंद दरवाजे के पीछे डॉक्यूमेंट्स पर साइन करने के लिए मजबूर किया गया। यही नहीं उन्हें कंपनी के अकाउंट्स और सूचनाओं की पहुंच से भी दूर रखा गया।
इतना ही नहीं रानी कपूर ने लेटर में यह भी दावा किया कि सोना ग्रुप में वो मैजोरिटी स्टेक होल्ड करती हैं। वो इसकी असल हकदार हैं। उन्होंने ये कहा कि सोना ग्रुप के रिप्रजेंटेटिव के तौर पर उन्होंने किसी को नियुक्त नहीं किया।
Advertisement
आरोपों पर क्या बोली कंपनी?
रानी कपूर के आरोपों को कंपनी का भी स्पष्टीकरण सामने आ गया है। कंपनी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सोना कॉमस्टार के दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर की मां रानी कपूर हमारी शेयरधारक नहीं हैं। 2019 से वो कंपनी में शामिल नहीं हैं। बोर्ड के मामलों में उनसे परामर्श करने के लिए कंपनी कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है।
इस दौरान सोना कॉमस्टार की ओर से यह पुष्टि भी की गई कि 25 जुलाई को अपनी सालाना आम बैठक में नए बोर्ड सदस्य की नियुक्ति की गई है। कंपनी ने रानी कपूर के दावों पर यह भी कहा कि संजय कपूर के निधन के बाद उनकी मां से कोई डॉक्यूमेंट्स नहीं लिए और न ही उन पर साइन कराए गए।
Advertisement
बता दें कि सोना कॉमस्टार की मार्केट वैल्यू 30000 करोड़ बताई जाती है। जहां रानी कपूर ने एक लेटर से हड़कंप मचा दिया। रानी ने सेबी से मामले की जांच कराने की मांग की। उनकी इस आपत्ति को संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी नियुक्ति बोर्ड में हुई है।
संजय ने की थी 3 शादियां
संजय कपूर ने तीन शादियां की थीं। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर उनकी दूसरी पत्नी थी। संजय और करिश्मा साल 2003 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो बच्चे भी हुए- बेटी समायरा और बेटा कियान। साल 2014 में करिश्मा और संजय की राहें जुदा हो गई और साल 2016 तक उनका तलाक फाइनल हो गया था। संजय की पहली शादी 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी जो चार साल तक चली। वहीं, करिश्मा के बाद उन्होंने साल 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की। दोनों का एक बेटा है।
बात संपत्ति विवाद में करिश्मा कपूर के रोल की करें तो इसमें उनकी कोई सक्रिय भूमिका नहीं दिखती। क्योंकि करिश्मा और उनके दोनों बच्चों को संजय की प्रॉपर्टी में हिस्सा मिलने की संभावना नहीं है। तलाक के समय ही उनके बीच सेटलमेंट हो गया था। करिश्मा को संजय ने 70 करोड़ रुपये और एक घर दिया था। वहीं, उनके बच्चों के लिए 14-14 करोड़ रुपये के बॉन्ड भरे गए थे। इसके अलावा संजय दोनों बच्चों के लिए हर महीने 10 लाख रुपये भी देते थे।