रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे मजबूत होकर 86.25 प्रति डॉलर पर

Early Trade: रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे मजबूत होकर 86.25 प्रति डॉलर पर पहुंचा।

Rupee recovers 13 paise from its all-time low closing level to 86.98 against US dollar
रुपया शुरुआती कारोबार | Image: Republic

Early Trade: घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 12 पैसे मजबूत होकर 86.25 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारतीय रुपये को ऋण बाजारों में मजबूत विदेशी प्रवाह से भी समर्थन मिला है। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर बिकवाली से जोखिम बना हुआ है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 86.39 पर खुला और फिर कुछ बढ़त के साथ 86.25 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.37 पर बंद हुआ था।

Advertisement

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.38 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Advertisement

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,096.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड