Delhi Weather: दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस

Delhi Weather: बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
According to the System of Air Quality and Weather Forecasting and Research (SAFAR), the AQI at India Gate was recorded at 266,
दिल्ली का मौसम | Image: PTI

Delhi Weather: दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है और बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 76 प्रतिशत रहा।

आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, साथ ही मौसम विभाग ने दिन में तेज़ सतही हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है

दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 151 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

Advertisement

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: टंकी कराने जा रहे हैं फुल! नोट कर लें पेट्रोल-डीजल की नई कीमत, जानिए कितना हुआ सस्ता और महंगा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड