Published 13:37 IST, May 16th 2024

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने आरईसी सोलर नॉर्वे की बिक्री पूरी की

Reliance Industries Limited: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने आरईसी सोलर नॉर्वे की बिक्री प्रक्रिया पूरी कर दी है।

Follow: Google News Icon
  • share
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड | Image: PTI
Advertisement

Reliance Industries Limited: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने करीब 2.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर में आरईसी सोलर नॉर्वे एएस को ओस्लो में सूचीबद्ध एल्केम एएसए को बेच दिया है। बिक्री प्रक्रिया पूरी हो गई है।

आरईसी नॉर्वे, आरईसी सोलर होल्डिंग्स की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है और स्कैंडिनेवियाई देश में केर्फ-आधारित पॉलीसिलिकॉन के निर्माण में शामिल है।

Advertisement

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि बिक्री प्रक्रिया पूरी हो गई है।

इसमें कहा गया, ‘‘ अब आरईसी नॉर्वे कंपनी की अनुषंगी कंपनी नहीं है।’’

Advertisement

आरआईएल ने अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और एशिया में अन्य जगहों सहित वैश्विक स्तर पर हरित ऊर्जा बाजारों में विस्तार करने के लिए चाइना नेशनल ब्लूस्टार ग्रुप को. से आरईसी सोलर होल्डिंग्स को अक्टूबर 2021 में खरीदा था।

ये भी पढ़ें: पद्मश्री लेखिका मालती जोशी का 90 वर्ष की आयु में निधन

13:37 IST, May 16th 2024