अपडेटेड 6 August 2025 at 13:26 IST
RBI Repo Rate: नहीं कम होगी आपके लोन की EMI, इस बार रेपो रेट में नो-चेंज, आरबीआई ने 5.5% पर रखा बरकरार
Repo Rate: RBI इस साल अब तक 3 बार कटौती कर चुका है। सबसे पहले इस साल फरवरी में 25 बेसिस प्वाइंट घटाई गई थी। 5 सालों बाद ये पहली राहत थी। इसके बाद अप्रैल और जून में भी इसमें बदलाव हुआ।
- बिजनेस न्यूज
- 3 min read

RBI Repo Rate: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) में रेपो रेट को 5.50 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को यह घोषणा की। रेपो रेट में कोई बदलाव न होने से आपका लोन फिलहाल तो सस्ता नहीं होगा और न ही आप पर बोझ बढ़ेगा।
4 अगस्त से 6 अगस्त तक तीन दिन MPC की बैठक चली, जिसमें आर्थिक और वित्तीय स्थितियों का जायजा लिया गया। इस बैठक कई बड़े फैसले भी हुए।
RBI गवर्नर ने किया ऐलान
बैठक के बाद बुधवार (6 अगस्त) को RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ऐलान किया कि MPC के सभी छह सदस्यों ने एकमत से रेपो रेट को 5.5 प्रतिशत पर बनाए रखने के लिए वोट किया। रेपो रेट वह दर है जिस पर बैंक, आरबीआई से कर्ज लेते हैं। रेपो रेट घटने से बैंकों के लिए कर्ज लेना सस्ता हो जाता है। बैंक भी ग्राहकों को सस्ता कर्ज (Home Loan, Car Loan आदि) ऑफर कर सकते हैं। यानी ये आपके लोन की EMI को प्रभावित करता है।
इस साल 3 बार रेपो रेट में हो चुकी है कटौती
वैसे इससे पहले RBI इस साल अब तक 3 बार कटौती कर चुका है। सबसे पहले इस साल फरवरी में 25 बेसिस प्वाइंट घटाई गई थी। 5 सालों बाद ये पहली राहत थी। इसके बाद रेपो रेट 6.25% हो गया था। अप्रैल महीने में RBI ने रेपोट रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की और कटौती की। इसके बाद जून में भी केंद्रीय बैंक ने अप्रत्याशित रूप से 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी। इससे रेपो रेट घटकर 5.5% आ गया था। फिलहाल ये इसी पर स्थिर रहेगा।
Advertisement
GDP को लेकर जताया ये अनुमान
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने देश की GDP ग्रोथ को लेकर भी अनुमान जताया। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताते हुए FY26 के लिए ग्रोथ अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा है। बात तिमाही आधार पर करें तो इसके Q1 में 6.5%, Q2 में 6.7%, Q3 में 6.6% और Q4 में 6.3% रहने का अनुमान लगाया गया है। वहीं गवर्नर संजय मल्होत्रा ने अगले वित्त वर्ष में रियल जीडीपी ग्रोथ 6.6% रहने की उम्मीद लगाई है।
यह भी पढ़ें: Income Tax Return Filing: सबको मिल गया ITR Refund, लेकिन आपका अटक गया; जानिए क्यों आ रही दिक्कत
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 6 August 2025 at 13:10 IST