Petrol-Diesel Price Update: देशभर में फिर बदली पेट्रोल-डीजल की कीमत, यहां चेक करें ताजा दाम

Petrol and Diesel Price Update: आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बदलाव हुआ है। आप यहां जान सकते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम क्या हैं।

Petrol Pump
पेट्रोल-डीजल की कीमत | Image: Pexels

Petrol and Diesel Price Update: देशभर में हर दिन पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में बदलाव होता है। तेल कंपनियां साल 2017 से फ्यूल की कीमत को रोज अपडेट करती हैं। जिसके अनुसार कुछ जगहों पर ईंधन की कीमत घटती है तो कुछ जगहों पर पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा होता है। ऐसे में सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी शुक्रवार, 29 मार्च को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Rates) जारी कर दी हैं।

दरअसल, हर दिन सुबह 6 बजे देश भर में पेट्रोल और डीजल के नए दाम अपडेट किए जाते हैं। जिसके अनुसार आज भी सुबह 6 बजे भारत में ईंधन की कीमतों में बदलाव किया गया है। ऐसे में अगर आप अपने वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो आपको ईंधन की नई कीमतों के बारे में जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि मौजूदा समय में आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम क्या होगा।

दिल्ली-मुंबई समेत इन महानगरों में इतना हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Prices)

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपये और डीजल 87.66 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.19 रुपये और डीजल 92.13 रुपये प्रति लीटर है।
  • वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपये और डीजल 90.74 रुपये प्रति लीटर है।
  • इसके अलावा, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये और डीजल 92.32 रुपये प्रति लीटर है।

प्रमुख शहरों में तेल की कीमतें (Oil prices in major cities)

  • नोएडा में पेट्रोल 94.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपये प्रति लीटर है।
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 95.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपये प्रति लीटर है।
  • चंढ़ीगढ़ में पेट्रोल 94.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपये प्रति लीटर है।
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 99.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.92 रुपये प्रति लीटर है।
  • हैदराबाद में पेट्रोल 107.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपये प्रति लीटर है।
  • जयपुर में पेट्रोल 104.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपये प्रति लीटर है।
  • लखनऊ में पेट्रोल 94.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपये प्रति लीटर है।
  • पटना में पेट्रोल 105.16  रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर है।

SMS के जरिये जानें पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमत

अगर आपको अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत के बारे में जानना है और अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो इसके लिए आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। जिसके बाद आपको अपने शहर में चल रहे ईंधन के दामों की जानकारी घर बैठे ही मैसेज के जरिए मिल जाएगी। वहीं, अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के ताजा दामों से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: रसोई में नमक रखने के हैं कई वास्तु नियम, अनदेखी करना पड़ेगा भारी; करें इन नियमों का पालन

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड