Updated March 29th, 2024 at 07:42 IST
Vastu Tips: रसोई में नमक रखने के हैं कई वास्तु नियम, अनदेखी करना पड़ेगा भारी; करें इन नियमों का पालन
Namak ke liye Vastu ke niyam: रसोई में रखे जाने वाले नमक को लेकर वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 मिनट रीड
Advertisement
Vastu Tips For Salt: घर में रखी चीजों को लेकर वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में कई नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। हालांकि अगर आप वास्तु के नियमों की अनदेखी करते हैं तो इसका असर आपके जीवन, परिवार और करियर पर पड़ सकता है। इतना ही नहीं घर में मौजूद रसोईघर में भी रखी जाने वाली चीजों को लेकर वास्तु के कई नियम बनाए गए हैं।
जी हां, रसोई में मिलने वाला सबसे जरूरी नमक (Salt) वास्तु शास्त्र की दृष्टि से भी काफी अहम है। खास बात ये है कि वास्तु शास्त्र में इसे रखने को लेकर कई सारे नियम हैं। अगर आप वास्तु के नियमों के अनुसार रसोई में नमक रखते हैं तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तो चलिए जान लेते हैं कि वास्तु शास्त्र में नमक को लेकर क्या-क्या निमय हैं।
Advertisement
रसोई में नमक रखने के वास्तु नियम (Vastu rules for keeping salt in kitchen)
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक को भूलकर भी रसोई घर की दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना गया है। और ऐसा करने से व्यक्ति के ऊपर कर्ज का दबाव बढ़ने लगता है और आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है।
- दक्षिण दिशा के अलावा आप नमक को रसोई में पूर्व दिशा में या किसी अन्य दिशा में रख सकते हैं।
- वास्तु के मुताबिक नमक को हमेशा प्लास्टिक या कांच के बर्तन में रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- वहीं, आपको लोहे या स्टील के बर्तन में नमक भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है साथ ही ग्रह दोष उत्पन्न हो सकता है।
- इसके अलावा शाम के समय नमक का दान बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है।
- नमक को कभी भी खुला नहीं रखना चाहिए। वरना इससे घर में कलह-क्लेश की स्थिति उत्पन्न होती है।
ये भी पढ़ें: मां लक्ष्मी को खुश कर देंगे ये आसान उपाय, शुक्रवार को करने से मिलेगा माता का आशीर्वाद; होगा धन लाभ
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published March 29th, 2024 at 07:37 IST
Advertisement
न्यूज़रूम से लेटेस्ट
सबसे ज्यादा देखा गया
Advertisement
टॉप 5 न्यूज़
दिल्ली में खत्म हुआ कूल-कूल मौसम का दौर
देश3 घंटे पहलेे
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।