अपडेटेड 4 October 2024 at 10:08 IST

बेजोस को पीछे छोड़ मार्क जुकरबर्ग बने दुनिया के दूसरे सबसे धनी शख्सियत, जानिए नंबर वन पर कौन?

मार्क जुकरबर्ग के लिए यह साल बेहद ही शानदार रहा। उनकी संपत्ति 78 बिलियन डॉलर बढ़ी है। ब्लूमबर्ग की धनी व्यक्तियों की लिस्ट में जुकरबर्ग चार पायदान ऊपर चढ़े।

Follow : Google News Icon  
Mark Zuckerberg become second richest person
दूसरे सबसे अमीर शख्स बने मार्क जुकरबर्ग | Image: PTI

World's Second-Richest Person: दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल हुआ है। पूर्व अमेजन CEO और अध्यक्ष जेफ बेजोस (Amazon Founder Jeff Bezos) जो लंबे समय से दुनिया के दूसरे अमीर व्यक्ति बने हुए थे, उन्हें अब पटखनी मिल गई है। मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग (Meta CEO Mark Zuckerberg) ने उनकी जगह ले ली।

जी हां, मेटा (फेसबुक) के को-फाउंडर और CEO मार्क जुकरबर्ग दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति (Mark Zuckerberg Second Richest Person) बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 206.2 अरब डॉलर तक पहुंच गई।

दूसरे सबसे अमीर शख्स बने जुकरबर्ग

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार 3 अक्टूबर 2024 को जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 206.2 बिलियन डॉलर (Mark Zuckerberg Net Worth) तक पहुंच गई। इसके साथ ही वह दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। वहीं, 205.1 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ जेफ बेजोस (Jeff Bezos Net Worth लिस्ट में तीसरे नंबर पर खिसक आए हैं।  

एलन मस्क से कितना पीछे?

टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क अब भी दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। वह लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। मस्क की कुल संपत्ति 256 बिलियन डॉलर (Elon Musk Net Worth) है। मार्क जुकरबर्ग अभी उनसे करीबी 50 अरब डॉलर पीछे हैं।

Advertisement

मार्क जुकरबर्ग के लिए यह साल यानी 2024 बेहद ही शानदार रहा। इस साल उनकी संपत्ति में 78 बिलियन डॉलर बढ़ी है। वहीं, ब्लूमबर्ग की धनी व्यक्तियों की लिस्ट में जुकरबर्ग में चार स्थान ऊपर चढ़े हैं। इतना ही नहीं ब्लूमबर्ग इंडेक्स द्वारा ट्रैक किए गए 500 सबसे अमीर व्यक्तियों में से मेटा (Meta) के CEO की संपत्ति में इस साल सबसे अधिक वृद्धि हुई है। मार्क जुकरबर्ग की मेटा में 13% हिस्सेदारी है।

अमीर शख्सियतों में भारतीय अरबपति कहां?

बात लिस्ट में भारतीयों की करें तो 107 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अरबपति मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani Net Worth) लिस्ट में 14वें नंबर पर हैं। इसके अलावा गौतम अडानी उनसे कुछ ही पायदान नीचे हैं। भारतीय अरबपति गौतम अडानी 17वें स्थान पर (Gautam Adani Net Worth) फिलहाल अपनी जगह इस लिस्ट में बनाए हुए हैं। मौजूदा समय में उनकी कुल संपत्ति 100 बिलियन डॉलर है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी को डेट कर रहे Elon Musk? वायरल हुई तस्वीर, तो टेस्ला CEO ने दिया जवाब

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 4 October 2024 at 10:08 IST