अपडेटेड 10 March 2026 at 23:53 IST
IndiGo के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, फ्लाइट संकट के बाद लिया बड़ा फैसला, राहुल भाटिया ने संभाली कमान
IndiGo CEO Pieter Elbers Resigns: देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने इस्तीफा दे दिया है। उनके बाहर जाने के बाद, राहुल भाटिया अब अंतरिम आधार पर कंपनी के प्रबंधन का प्रभार संभालेंगे।
- बिजनेस न्यूज
- 3 min read

IndiGo: देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी इंडिगो पिछले दिनों अपनी फ्लाइट संकट को लेकर खूब चर्चा में रही। इसके बाद अब IndiGo के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पीटर एल्बर्स ने इस्तीफा दे दिया है। एयरलाइन का कहना है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से आज मंगलवार को ही मुक्त कर दिया गया है।
एल्बर्स ने यह बड़ा कदम हाल ही में एक गंभीर 'ऑपरेशनल संकट' से गुजरने के बाद उठाया है। इस फ्लाइट संकट ने भारत के विमानन क्षेत्र में प्रबंधन के स्तर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।
क्या बताया इस्तीफे की जगह?
एल्बर्स ने Interglobe Aviation Limited के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को लिखे अपने इस्तीफे में इस फैसले की वजह निजी कारण बताया है। एल्बर्स ने इस्तीफे में कहा है, ‘मैं आज से IndiGo के CEO के पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूँ। मैं अनुरोध करता हूँ कि नोटिस पीरियड को माफ कर दिया जाए।’ एल्बर्स के इस रिएक्शन ने कई सवाल खड़े कर रहे हैं।
10 मार्च को जारी हुई एयरलाइन की एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है, ‘हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज, यानी 10 मार्च, 2026 को हुई अपनी बैठक में, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पीटर एल्बर्स द्वारा दिए गए इस्तीफे पर संज्ञान लिया। उन्हें 10 मार्च, 2026 को काम खत्म होने के बाद कंपनी की सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा।’
2023 में संभाली थी कमान
बता दें, एल्बर्स ने 2023 में IndiGo के कामकाज की कमान संभाली थी। इसके बाद पिछले साल भारत में एक बड़ेा एविएशन संकट का सामना देखने को मिला था, जिससे वह दबाव में थे।
Advertisement
इस संकट के कारण पूरे देश में उड़ानों में देरी हुई और इंडिगो का नाम खूब खराब हुआ। दूसरी ओर, गुड़गांव स्थित इस एयरलाइन ने हाल ही में एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 28 फरवरी से 3 मार्च के बीच मध्य पूर्व और अन्य अंतरराष्ट्रीय जगहों के लिए लगभग 500 उड़ानें रद्द कर दी गई थीं।
राहुल भाटिया को अंतरिम जिम्मेदारी
इस चुनौतीपूर्ण समय में कंपनी को स्थिरता प्रदान करने के लिए इंडिगो के मौजूदा प्रबंध निदेशक को यह अहम कमान सौंपी गई है। दक्षिण एशियाई देश की सबसे बड़ी पैसेंजर एयरलाइन ने आगे बताया कि पीटर एल्बर्स के बाहर जाने के बाद, राहुल भाटिया अब अंतरिम आधार पर कंपनी के प्रबंधन का प्रभार संभालेंगे।
Advertisement
एयरलाइन ने आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि की है कि जब तक नए सीईओ की नियुक्ति या कोई आगे की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक राहुल भाटिया ही कंपनी के सभी मामलों और कामकाज की देखरेख करेंगे।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 10 March 2026 at 21:20 IST