अपडेटेड 14 October 2025 at 22:38 IST

ट्रंप टैरिफ को लगा बड़ा झटका, नहीं रोक पाया भारत की GDP रफ्तार; IMF ने अर्थव्यवस्था पर दी खुशखबरी

IMF Growth Projections for 2025: 2025 के लिए भारत की विकास दर 6.6% रहने का अनुमान है। IMF ने इसके साथ ही 2026 के लिए भी भारत की विकास दर के अनुमान को बता दिया है। आईएमएफ ने 2026 के लिए भारत की विकास दर 6.2% रहने का अनुमान लगाया है। यह दर दुनिया में उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है।

Follow : Google News Icon  
Indian GDP
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Canva/Republic

IMF Growth Projections for 2025: अमेरिका स्थित International Monetary Fund (IMF) ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एक बड़ी खुशखबरी दी है। आईएमएफ ने 2025 के लिए भारत की विकास दर 6.6% रहने का अनुमान लगाया है, जो उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है।

भारत के लिए आईएमएफ का यह विकास अनुमान ट्रंप टैरिफ को एक जोरदार झटका है। जी हां, बता दें कि अगस्त में अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी का भारी भरकम टैरिफ लगा दिया था। इसमें 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ भी शामिल है , जिसे ट्रंप ने भारत के द्वारा रूस से तेल की खरीदारी करने पर नाराज होकर लगाया था। इसके कारण भारत से अमेरिका जाने वाले सामानों पर काफी अधिक टैक्स लगने लगा। कई लोगों ने आशंका जताई कि इसके कारण भारत की जीडीपी गिर सकती है। खैर, यहां आईएमएफ ने भारतवासियों के लिए खुशखबरी दी है।

2026 के लिए भारत की विकास दर 6.2% रहने का अनुमान - IMF

IMF Growth Projections for 2025 के अनुसार, 2025 के लिए भारत की विकास दर 6.6% रहने का अनुमान है। IMF ने इसके साथ ही 2026 के लिए भी भारत की विकास दर के अनुमान को बता दिया है। आईएमएफ ने 2026 के लिए भारत की विकास दर 6.2% रहने का अनुमान लगाया है। यह दर दुनिया में उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है।
इससे जानकारों का कहना है कि भारत पर ट्रंप का भारी टैरिफ भी इसकी जीडीपी की रफ्तार को रोक नहीं पाया। आने वाले दिनों में भारत की अर्थव्यवस्था और भी तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है।


उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए IMF का अनुमान

IMF Growth Projections for 2025 में उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों में भारत के अलावा, चीन, रूस, ब्राजील, सऊदी अरब समेत अन्य देश भी हैं।

Advertisement

इस अनुमान के अनुसार -

  • 2025 के लिए चीन की विकास दर 4.8% और 2026 के लिए 4.2% रहने का अनुमान लगाया है। 
  • 2025 के लिए रूस की विकास दर 0.6% और 2026 के लिए 1.0% रहने का अनुमान लगाया है। 
  • 2025 के लिए ब्राजील की विकास दर 2.4% और 2026 के लिए 1.9% रहने का अनुमान लगाया है। 
  • 2025 के लिए सऊदी अरब की विकास दर 4.0% और 2026 के लिए 4.0% रहने का अनुमान लगाया है। 

ये भी पढ़ें - अब PF अकाउंट से एक साथ निकाल सकेंगे पूरा पैसा, EPFO ने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी; जानिए क्या है नया नियम

Advertisement

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 14 October 2025 at 22:38 IST