अपडेटेड 1 October 2025 at 16:57 IST
India Rich List 2025 : ये हैं देश की सबसे अमीर महिला, दूसरे पर गौतम अडानी, तो पहले नंबर पर कौन?
Hurun India Rich List 2025: ऐसा पहली बार हुआ है कि जब भारत के सबसे अमीरों की लिस्ट में टॉप 3 में रोशनी नादर ने जगह बनाई है। Hurun India Rich List 2025 के मुताबिक, देश में सबसे अमीर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोशनी नादर मल्होत्रा हैं। इनकी नेटवर्थ 2,84,120 करोड़ रुपये आंकी गई है।
- बिजनेस न्यूज
- 2 min read

Hurun India Rich List 2025: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 जारी कर दी गई है। इसमें देखा गया है कि भारत में नए अरबपतियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, भारत में अब 350 से अधिक अरबपति हो गए हैं। बहरहाल, यहां हम कुछ टॉप के अरबपतियों के नाम और उनकी संपत्ति (नेटवर्थ) के बारे में जानेंगे...
Hurun India Rich List 2025 के अनुसार, भारत में अरबपतियों की सूची में अंबानी और अडानी की बादशाहत बरकरार देखी जा रही है। सबसे शीर्ष पर मुकेश अंबानी और उनकी फैमली फिर से काबिज हो गई है। इस लिस्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और उनकी फैमली 9, 55, 410 करोड़ रुपये की नेटवर्थ साथ शीर्ष यानी नंबर वन पर है।
दूसरे नंबर पर गौतम अडानी का नाम
Hurun India Rich List 2025 के अनुसार, भारत में अमीरों की सूची में दूसरे स्थान पर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और उनकी फैमली है। इनकी नेटवर्थ 8,14,720 करोड़ रुपये की है। अडानी की नेटवर्थ में इस बार -30 फीसदी का परिवर्तन या गिरावट दिखी है।
तीसरे नंबर रोशनी नादर मल्होत्रा
वहीं, ऐसा पहली बार हुआ है कि जब भारत के सबसे अमीरों की लिस्ट में टॉप 3 में रोशनी नादर ने जगह बनाई है। Hurun India Rich List 2025 के मुताबिक, देश में सबसे अमीर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोशनी नादर मल्होत्रा हैं। इनकी नेटवर्थ 2,84,120 करोड़ रुपये आंकी गई है।
Advertisement
रोशनी HCL Technologies की चेयरपर्सन हैं। यह बिजनेसमैन शिव नादर की बेटी हैं। इस लिस्ट के अनुसार, रोशनी नादर, भारत की सबसे अमीर महिला (businesswoman) बन गई हैं।
Hurun India Rich List 2025 : शीर्ष 10 अरबपतियों की सूची
- मुकेश अंबानी और परिवार (9, 55, 410 करोड़ रुपये) - रिलायंस इंजस्ट्रीज
- गौतम अडानी औऱ परिवार (8,14,720 करोड़ रुपये) - अडानी ग्रुप
- रोशनी नादर मल्होत्रा और परिवार (2,84,120 करोड़ रुपये) - एचसीएल
- साइरस एस पूनावाला और परिवार (2,46,460 करोड़ रुपये) - सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
- कुमार मंगलम बिड़ला और परिवार (2,32,850 करोड़ रुपये) - आदित्य बिड़ला
- नीरज बजाज और परिवार (2,32,680 करोड़ रुपये) - बजाज ग्रुप
- दिलीप सांघवी (2,30,560 करोड़ रुपये) - सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज
- अजीम प्रेमजी और परिवार (2,21,250 करोड़ रुपये) - विप्रो
- गोपीचंद प्रेमजी और परिवार (1,85,310 करोड़ रुपये) - हिंदुजा
- राधाकिशन दमानी और परिवार (1,82,980 करोड़ रुपये) - एवेन्यू सुपरमार्ट्स
ये भी पढ़ें - नहीं घटेगी आपके लोन की EMI, लगातार दूसरे साल रेपो रेट में 'No Change'; आरबीआई ने किया ऐलान
Advertisement
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 1 October 2025 at 16:57 IST