BREAKING: नहीं घटेगी आपके लोन की EMI, लगातार दूसरे साल रेपो रेट में 'No Change'; आरबीआई ने किया ऐलान

RBI Governor Sanjay Malhotra PC: आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेपो रेट 5.5 प्रतिशत पर ही बरकरार रखने का ऐलान किया।

RBI Governor Sanjay Malhotra on US President Donald Trump's tariff tactics.
RBI Governor Sanjay Malhotra on US President Donald Trump's tariff tactics. | Image: X

RBI on repo rate: फेस्टिव सीजन में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से कर्जदारों को राहत नहीं मिली है। RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मौजूदा रेपो रेट 5.5 फीसदी पर ही बरकरार रहेगी। ये फैसला RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की तीन दिन की बैठक में लिया गया, जो 29 सितंबर को शुरू हुई थी। 

इससे पहले इस साल यानी 2025 में RBI ने रेपो रेट में 1 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। वहीं, त्योहारी सीजन के बीच लोगों को लोन की EMI में राहत की उम्मीद थी, लेकिन RBI के फैसले से उन्‍हें झटका लगा है। 

PC में RBI गवर्नर ने किया ऐलान

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, “MPC ने सर्वसम्मति से नीतिगत रेपो दर को 5.5% पर अपरिवर्तित रखने के लिए मतदान किया। इसलिए STF दर 5.25% पर बनी रहेगी, जबकि MSF दर और बैंक दर 5.75% पर बनी रहेंगी। MPC ने तटस्थ रुख बनाए रखने का भी फैसला लिया है।”

इस साल 3 बार रेपो रेट में हो चुकी है कटौती

इससे पहले RBI इस साल रेपो रेट में अबतक 3 बार कटौती कर चुका है। सबसे पहले फरवरी 2025 में रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट घटाई गई थी। 5 सालों बाद ये पहली राहत थी। इसके बाद रेपो रेट 6.25% हो गई थी।

Advertisement

वहीं, अप्रैल महीने में RBI ने रेपो रेट में बदलाव हुआ था और इसमें 25 बेसिस प्वाइंट की और कटौती की गई। फिर जून में भी केंद्रीय बैंक ने अप्रत्याशित रूप से इसमें 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी। इससे रेपो रेट घटकर 5.5% आ गई थी। 

GDP को लेकर जताया ये अनुमान

संजय मल्होत्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीएसटी दरों में कटौती से महंगाई में कमी आने की संभावना भी जताई। वहीं, RBI ने भारत के GDP ग्रोथ अनुमान को बढ़ाया है। केंद्रीय बैंक ने अब FY26 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान अब 6.8% कर दिया गया है, जो पहले 6.5% था। उन्होंने वित्त वर्ष के Q2 में अनुमान GDP ग्रोथ का अनुमान 6.7% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। वहीं, Q3 के लिए इसमें कटौती की गई है। तीसरी तिमाही के लिए पहले ग्रोथ का अनुमान 6.6% था, जो अब घटाकर 6.4% किया गया है। Q4 के लिए भी 6.3% से घटाकर 6.2% किया गया है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: LPG Cylinder Price: त्योहारी सीजन के बीच आम जनता को महंगाई का झटका, एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम, चेक करें नए रेट

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड