Gold Price Today: अचानक भरभराकर गिरी सोने की कीमत... ईरान युद्ध में सीजफायर के बीच चांदी के दाम भी गिरे, अभी और लुढ़केगा गोल्ड?

शुक्रवार को स्पॉट डिमांड में गिरावट के चलते सोने की कीमतें 1,363 रुपये गिरकर 1,52,071 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं।

Follow : Google News Icon  
Gold and silver continued to trade near record highs in the domestic market on Thursday
Gold and silver price today | Image: Unsplash

शुक्रवार को स्पॉट डिमांड में गिरावट के चलते सोने की कीमतें 1,363 रुपये गिरकर 1,52,071 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, जून डिलीवरी के लिए सोने के कॉन्ट्रैक्ट 1,363 रुपये, या 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,071 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हुए। इस दौरान 2,219 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में आई इस गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोने के वायदा भाव 0.48 प्रतिशत गिरकर 4,743.99 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गए।

अचानक क्यों आई सोने के भाव में गिरावट?

कमोडिटी मार्केट में सोने के भाव में गिरावट आने का मुख्य कारण अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि निवेशकों की नजर इस वक्त इस महायुद्ध पर टिकी है। जबतक दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बनती, तब तक निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं।

क्या अभी खरीदना चाहिए सोना?

जानकारों का मानना है कि अभी सोना-चांदी को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। उनका कहना है कि आप किसी भी गिरावट पर खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन इसे लॉन्गटर्म निवेश का सोचकर ही निवेश करें। अगर आप कुछ वक्त में मुनाफा कमाने का सोच रहे हैं, तो ये वक्त अभी निवेश करने का नहीं है। आपको अभी खरीदारी से बचना चाहिए।

Advertisement

चांदी का रेट क्या है?

चांदी की कीमत का रिकॉर्ड 4.39 लाख तक है और अभी चांदी की कीमत 2.39 लाख रुपये है। ऐसे में चांदी की कीमत में इस वक्त 2 लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर, सोने का रिकॉर्ड 2.02 लाख है, जबकि इस वक्त सोने की कीमत 1.52 लाख है। ऐसे में सोने के भाव में करीब 50 लाख रुपये की गिरावट आई है।

ये भी पढ़ेंः सीजफायर के बीच मोजतबा खामेनेई ने खाई कसम, ट्रंप को दिखाई आंख

Advertisement
Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड