भ्रामक विज्ञापनों, झूठे दावों और गलत लेबलिंग वाली कंपनियों की खैर नहीं, FSSAI ने 150 कंपनियों को भेजा नोटिस, नाम जान हो जाएंगे हैरान
सभी कंपनियां विज्ञापनों में अपने उत्पादों की विशेषता बढ़ा चढ़ा कर पेश करती है। ऐसी ही कंपनियों पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बड़ा कदम उठाते हुए 150 कंपनियों को नोटिस भेजा है।
- बिजनेस न्यूज
- 2 min read

सभी कंपनियां विज्ञापनों में अपने उत्पादों की विशेषता बढ़ा चढ़ा कर पेश करती है। लेकिन कुछ कंपनियां उत्पादों को ’मीठा’ दिखाने के चक्कर में कुछ नहीं ज्यादा ही ‘मीठा’ बता देती है। ऐसी ही कंपनियों पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बड़ा कदम उठाते हुए 150 कंपनियों को नोटिस भेजा है। इनमें एक से एक बड़ी-बड़ी कंपनियों के नाम शामिल हैं।
कौन सी हैं वो कंपनियां
FSSAI ने नेस्ले इंडिया, पेप्सीको, कोका कोला, रेड बुल इंडिया, मॉनस्टर एनर्जी, हेल एनर्जी, डैनोन इंडिया, मोंडेलेज इंडिया, डियाजियो, पेरनोड रिकार्ड, फेरेरो इंडिया, केनव्यू इंक, फ्लिपकार्ट मिनट्स, और एमेजॉन नाऊ जैसी कई अन्य कंपनियों को नोटिस भेजा है।
गौरतलब है कि FSSAI पिछले कुछ समय से बेहद खाने पीने से जुड़े उत्पादों और उसकी गुणवत्ता को लेकर सतर्क है। इसके साथ ही FSSAI अब खाद्य वस्तुओं से जुड़े भ्रामक विज्ञापनों, झूठे दावों और गलत लेबलिंग पर भी बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। गौरतलब है कि इन सभी कंपनियों में अधिकतर एनर्जी ड्रिंक कंपनियां हैं, जो यह साबित करता है कि इस प्रकार की कंपनियां FSSAI की रडार पर चल रही हैं।
गलत लेबलिंग करने वाली कंपनियों भी फंसी
इनके साथ गलत लेबलिंग वाली कंपनियां भी FSSAI के निशाने पर हैं। FSSAI ने 58 इंपोर्टेड प्रोडक्ट्स की लेबलिंग में गड़बड़ पाने के बाद उनको नोटिस भेजा है जिनमें डोमिनोज, पिज्ज़ा हट, कोस्टा कॉफी और केएफसी के नाम शामिल हैं। इतना ही नहीं FSSAI ने खाद्य वस्तुओं के लिए होटल इंडस्ट्री को भी नोटिस भेज कर हिला दिया है जिसमें शांगरी-ला, मैरियट, हिल्टन, रैडिसन, फोर सीजन्स और हयात जैसे 5 स्टार होटल के नाम शामिल हैं।