घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, Sensex-Nifty पहुंचे इतने अंक

Sensex and Nifty: बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 322.24 अंक की गिरावट के साथ 79,682.80 अंक पर आ गया।

Stock Market
सेंसेक्स और निफ्टी | Image: Republic Business

Sensex and Nifty: पूंजी बाजारों में लगातार विदेशी कोषों की निकासी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 322.24 अंक की गिरावट के साथ 79,682.80 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 86.55 अंक फिसलकर 24,252.60 अंक पर ।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट आई। महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे।

एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टूब्रो और नेस्ले के शेयर फायदे में रहे।

Advertisement

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की 225 तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,228.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: Dhanteras Ke Upay: धनतेरस की रात करें ये उपाय, चमक जाएगी किस्मत; बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड