अपडेटेड 1 February 2026 at 12:21 IST
Budget 2026: 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा विकास, बजट में वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान
Nirmala Sitharaman Speech: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में छोटे शहरों को ध्यान में रखते हुए बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाएगा। जानें छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों को बजट में क्या कुछ दिया जाएगा। पढ़ें
- बिजनेस न्यूज
- 4 min read

Nirmala Sitharaman Speech: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 9वां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि, 'अगले वित्त वर्ष का यह बजट 'युवाशक्ति' से प्रेरित है और तीन कर्तव्यों पर आधारित है।' वित्त मंत्री ने बजट में छोटे शहरों को भी ध्यान में रखते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, '5 लाख से ज्यादा आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाएगा। इससे छोटे शहरों को भी बड़ी उड़ान मिलेगी।'
केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए खजाना खोल दिया है। सरकार ने विकास की गति को बनाए रखने के लिए पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) यानी कैपेक्स को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का बड़ा ऐलान किया है। इस भारी-भरकम निवेश का सबसे बड़ा फायदा उन शहरों को मिलेगा जो अब देश के नए ग्रोथ सेंटर बनकर उभरे हैं।
छोटे शहरों को बड़ी उड़ान मिलेगी
वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस बजट का मुख्य फोकस 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों पर रहेगा। टियर-2 और टियर-3 शहरों का विकास किया जाएगा, सरकार का मानना है कि ये शहर अब सिर्फ रिहायशी इलाके नहीं बल्कि आर्थिक विकास के केंद्र बन चुके हैं।
बायो फार्मा और सेमीकंडक्टर को फंड- FM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत को सेमीकंडर हब बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। सेमीकंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रुपये अलॉट किए गए हैं। बायोफार्मा पर हमारा फोकस रहेगा, हम 10 हजार करोड़ रुपये अलॉट कर रहे हैं। तीन संस्थान बनाए जाएंगे, फिलहाल हमारे पास 7 संस्थान हैं, जिन्हें और अपडेट किया जाएगा। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंची। जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट के बारे में जानकारी दी, फिर राष्ट्रपति मुर्मू ने सीतारमण को दही-चीनी खिलाई।
Advertisement
बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि हमने लोगों की यूनिवर्सल सर्विस पर ध्यान दिया है। इससे 7 प्रतिशत की ग्रोथ रेट हासिल करने में मदद मिली है। हम विकसित भारत के विजन की तरफ काम करते रहेंगे। हम ग्लोबल मार्केट के साथ लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के विजन के साथ अलाइन रहेंगे।
10 हजार गाइड्स तैयार किए जाएंगे, 20 पर्यटन स्थलों का चुनाव
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 10 हजार गाइड्स की और हुनरमंद बनाने के लिए पायलट स्कीम का प्रस्ताव पेश किया है। इसके तहत सरकार ने 20 पर्यटन स्थलों का चुनाव किया है। इसके तहत गाइड्स के हाइब्रिड मोड में 12 सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाएगी। खास बात है कि इसके लिए सरकार ने प्रबंधन संस्थान से हाथ मिलाया है।
Advertisement
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि भारत में 3 नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (All India Institute of Ayurveda) बनेंगे। साथ ही आयुष फार्मेसी बेहतर होंगी। इनके अलावा उच्च गुणवत्ता टेस्टिंग लैब का निर्माण होगा।
7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया है। इनमें मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलिगुड़ी शामिल हैं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 1 February 2026 at 12:21 IST