Nirmala Sitharaman Speech: बायो फार्मा के लिए 10 हजार करोड़ और सेमीकंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़ का फंड- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश कर रही है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत को सेमीकंडर हब बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 में करीब 7 प्रतिशत ग्रोथ का संकेत दिया है।
- बिजनेस न्यूज
- 2 min read

Nirmala Sitharaman Speech: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत को सेमीकंडर हब बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। सेमीकंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रुपये अलॉट किए गए हैं। बायोफार्मा पर हमारा फोकस रहेगा, हम 10 हजार करोड़ रुपये अलॉट कर रहे हैं। तीन संस्थान बनाए जाएंगे, फिलहाल हमारे पास 7 संस्थान हैं, जिन्हें और अपडेट किया जाएगा। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंची। जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट के बारे में जानकारी दी, फिर राष्ट्रपति मुर्मू ने सीतारमण को दही-चीनी खिलाई।
बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि हमने लोगों की यूनिवर्सल सर्विस पर ध्यान दिया है। इससे 7 प्रतिशत की ग्रोथ रेट हासिल करने में मदद मिली है। हम विकसित भारत के विजन की तरफ काम करते रहेंगे। हम ग्लोबल मार्केट के साथ लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के विजन के साथ अलाइन रहेंगे।
10 हजार गाइड्स तैयार किए जाएंगे, 20 पर्यटन स्थलों का चुनाव
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 10 हजार गाइड्स की और हुनरमंद बनाने के लिए पायलट स्कीम का प्रस्ताव पेश किया है। इसके तहत सरकार ने 20 पर्यटन स्थलों का चुनाव किया है। इसके तहत गाइड्स के हाइब्रिड मोड में 12 सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाएगी। खास बात है कि इसके लिए सरकार ने प्रबंधन संस्थान से हाथ मिलाया है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि भारत में 3 नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (All India Institute of Ayurveda) बनेंगे। साथ ही आयुष फार्मेसी बेहतर होंगी। इनके अलावा उच्च गुणवत्ता टेस्टिंग लैब का निर्माण होगा।
Advertisement
7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया है। इनमें मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलिगुड़ी शामिल हैं।