बजट से ठीक पहले आम लोगों को महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा; अब होटल-ढाबों के खाने पर खर्चा होगा ज्यादा पैसा
Commercial LPG Cylinder Price Hike: बजट 2026 से पहले कमर्शियल 19 किलो LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो गया है। दिल्ली में अब 1740.50 रुपये में कमर्शियल LPG सिलेंडर मिलेगा। जानते हैं घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव हुआ या नहीं?
- बिजनेस न्यूज
- 2 min read

Commercial LPG Cylinder Price: आज 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं। लेकिन बजट से ठीक पहले आम आदमी और व्यापारियों को एक झटका लग गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी आज से ही लागू हो गई है।
कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल ज्यादातर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और कंपनियों में होता है। इस बढ़ोतरी से इन बिजनेस का खर्चा बढ़ेगा, जिसका असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है। क्योंकि अगर खाना बनने पर पैसा ज्यादा खर्च होगा तो जो खाना खरीदेंगे उसपर भी पैसा बढ़ेगा, ऐसे में ये सीधे आम जनता की जेब पर असर डालेगा।
शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें
दिल्ली: 1740.50 रुपये (50 रुपये बढ़ोतरी के बाद यह रेट होगा)
कोलकाता: 1844.50 रुपये
मुंबई: 1692.00 रुपये
चेन्नई: 1899.50 रुपये
ये कीमतें अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स और तेल कंपनियों के अपडेट पर आधारित हैं। ध्यान दें कि कीमतें लोकल टैक्स और बाकी फैक्टर्स से थोड़ी अलग-अलग हो सकती हैं।
Advertisement
घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
अच्छी खबर यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये कीमतें 8 अप्रैल 2025 से स्थिर हैं। शहरों में घरेलू सिलेंडर की मौजूदा कीमतें जैसी थी वैसी ही रहेगी। जानें आपके शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की मौजूदा कीमतें क्या हैं?
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम
दिल्ली: 853 रुपये
कोलकाता: 879 रुपये
मुंबई: 852.50 रुपये
चेन्नई: 868.50 रुपये
लखनऊ: 890.50 रुपये
अहमदाबाद: 860 रुपये
हैदराबाद: 905 रुपये
वाराणसी: 916.50 रुपये
पटना: 951 रुपये
Advertisement
इस फैसले से घर की रसोई का खर्च नहीं बढ़ेगा। एलपीजी की कीमतें हर महीने अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल कीमतों, करेंसी रेट और बाकी फैक्टर्स के आधार पर तय होती हैं। उपभोक्ताओं को सलाह है कि वे लोकल डीलर से बात करें या ऑफिशिल वेबसाइट पर लेटेस्ट रेट चेक करें। बजट में ईंधन या टैक्स से जुड़ी कोई नई घोषणा भी संभव है, जिससे भविष्य में दाम बदल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण के इन लुक्स ने खूब बटोरी सुर्खियां