
Budget 2026: बजट के साथ बदलता रहा साड़ियों का रंग, निर्मला सीतारमण के इन लुक्स ने खूब बटोरी सुर्खियां
Budget 2026: 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करने जा रही हैं। यह उनके करियर का लगातार 9वां बजट भाषण होगा, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। लेकिन इस आर्थिक दस्तावेज के अलावा, दुनिया की नजरें एक और चीज पर टिकी होती हैं। निर्मला जी की चुनी हुई साड़ी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
निर्मला सीतारमण का बजट 2020 का लुक न केवल शालीन था, बल्कि गहरे संदेशों से सराबोर भी था। उस वर्ष उन्होंने 'पीले रंग' की रेशमी साड़ी पहनी थी, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। ।
Image: XAdvertisement
2021 के बजट में उन्होंने लाल और क्रीम रंग की साड़ी पहनी थी। ये साड़ी तेलंगाना की खास पोचमपल्ली साड़ी थी. लाल रंग शक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।
Image: X
Advertisement
साल 2023 के बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का परिधान इसका जीवंत उदाहरण बना। उन्होंने लाल और काले रंग की शानदार सिल्क साड़ी चुनी थी।
Image: X
2024 के अंतरिम बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नीले रंग की साड़ी में नजर आना महज एक संयोग नहीं था।
Image: X
2024-2025 अंतरिम बजट में उन्होंने क्रीम और मैजेंटा रंग की साड़ी पहनी थी. सफेद/ऑफ-व्हाइट शेड्स सत्य और कोमलता को दर्शाते हैं, जबकि मैजेंटा बॉर्डर भावनात्मक संतुलन और सद्भाव का प्रतीक है।
Image: X
बजट 2025 में उन्होंने बिहार की 'मधुबनी कला' से सजी ऑफ-व्हाइट सिल्क साड़ी पहनी। खास बात यह है कि इसे पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी ने उन्हें उपहार में दिया था।
Image: X