अपडेटेड 31 January 2025 at 20:16 IST
Union Budget 2025: भारत का पहला बजट किसने और कब पेश किया? सबसे ज्यादा बार पेश करने वाला कौन?
मोरारजी देसाई ने दो बार अपने जन्मदिन पर भी बजट पेश किया है। पहले फरवरी के आखिरी दिन बजट पेश होता था और मोरारजी देसाई का जन्मदिन 29 फरवरी को होता है।
- बिजनेस न्यूज
- 3 min read

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पिटारा एक बार फिर खुलने के लिए तैयार है। शनिवार (1 फरवरी) को देश का बजट पेश किया जाएगा। बजट से हर क्षेत्र को कुछ न कुछ राहत मिलने की उम्मीदें होती हैं। इस बार वित्त मंत्री के पिटारे से किसके लिए क्या निकलेगा, ये तो बजट पेश होने पर ही पता चल जाएगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार आठ बार बजट पेश करेंगी, जो एक रिकॉर्ड है। इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि अबतक देश में सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड किसके नाम है? साथ ही क्या ये आपको मालूम है कि भारत का पहला बजट कब पेश हुआ था और इसे किसने पेश किया? आइए बजट पेश होने से पहले इससे जुड़े कुछ रोचक बातें जानते हैं...
कब पेश हुआ था पहला बजट?
वैसे तो बजट पेश करने की परंपरा ब्रिटिश शासन काल से शुरू हो गई थी। साल 1860 में पहला केंद्रीय बजट पेश किया गया था, जब ब्रिटिश साम्राज्य का शासन था। तब ईस्ट इंडिया कंपनी के स्कॉटिश अर्थशास्त्री जेम्स विल्सन ने पेश किया था। तब वह ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के वित्त मंत्री थे।
आजाद भारत का पहला बजट किसने पेश किया?
वहीं बात आजाद भारत की करें तो पहला केंद्रीय बजट 26 नवंबर 1947 को पेश किया गया था। देश के पहले वित्त मंत्री आर शणमुखम चेट्टी ने इस बजट को पेश किया। इसमें 15 अगस्त 1947 से लेकर 31 मार्च 2048 तक के समय की दौरान देश की अर्थव्यवस्था के लिए था।
Advertisement
किसने सबसे ज्यादा बार देश का बजट पेश किया?
भारत के इतिहास में अबतक सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व PM मोरारजी देसाई के नाम हैं। उन्होंने कुल 10 बार देश का बजट पेश किया है। साल 1958 से 1963 और इसके बाद 1967 से 1969 के बीच बजट पेश किए। उन्होंने दो बार अंतरिम बजट भी पेश किया।
29 फरवरी को जन्मदिन... 2 बार तब पेश किया बजट
उनसे जुड़ा एक और रोचक किस्सा है। दरअसल, मोरारजी देसाई ने दो बार अपने जन्मदिन पर भी बजट पेश किया है। पहले फरवरी के आखिरी दिन बजट पेश होता था और मोरारजी देसाई का जन्मदिन 29 फरवरी को होता है। यानी 4 साल में एक बार। ऐसे में साल 1964 और 1968 में दो बार ऐसे मौके आए, जब उन्होंने अपने जन्मदिन पर बजट पेश किया।
Advertisement
मोरारजी देसाई के बाद लिस्ट में दूसरा नाम पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम का है, जिन्होंने 9 बार देश का बजट पेश किया है। वहीं, प्रणब मुखर्जी के नाम 8 बजट पेश करने का रिकॉर्ड है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 31 January 2025 at 20:16 IST