अपडेटेड 27 January 2026 at 19:03 IST

Budget 2026: रसोई का बिगड़ेगा बजट या मिलेगाी राहत? वित्त मंत्री निर्मला के पिटारे से महिलाओं के लिए क्या निकलेगा

Budget 2026: 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना नौवां बजट पेश करने जा रही हैं। इस बार देश की आधी आबादी यानी महिलाओं की निगाहें खास तौर पर 'किचन बजट' और आर्थिक आजादी से जुड़ी घोषणाओं पर टिकी हैं।

Follow : Google News Icon  
Budget 2026
Budget 2026 | Image: Freepik \ Republic

Budget 2026: जैसे-जैसे 1 फरवरी 2026 की तारीख करीब आ रही है, देश के करोड़ों घरों की 'होम मिनिस्टर' यानी महिलाओं की धड़कनें तेज होने लगी हैं। हर साल की तरह इस बार भी निगाहें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर टिकी हैं। क्या इस बार महंगाई की आंच कम होगी या रसोई का बजट और ज्यादा झुलसेगा? अब ऐसे में इस बजट से आधी आबादी की उम्मीदें क्या हैं और सरकार के पिटारे में क्या छिपा हो सकता है। आइए जानते हैं।

क्या सस्ती होगी दाल और तेल?

महिलाओं के लिए बजट का सबसे बड़ा मतलब रसोई के सामान की कीमतों से होता है। पिछले कुछ समय में मसालों, खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में जो उतार-चढ़ाव आया है, उसने मध्यम वर्गीय परिवारों के बचत पर गहरा असर डाला है।
महिलाओं को उम्मीद है कि सरकार खाद्य वस्तुओं पर GST दरों में कटौती करेगी या सप्लाई चेन को ऐसा मजबूत करेगी जिससे सब्जियों और अनाज के दाम स्थिर रहें। 2026 के बजट में सरकार कृषि उत्पादकता बढ़ाने और स्टोरेज सुविधाओं पर भारी निवेश कर सकती है। जिसका सीधा असर लंबी अवधि में कीमतों पर पड़ेगा।

गैस सिलेंडर और सब्सिडी की आस

उज्ज्वला योजना ने करोड़ों महिलाओं के चूल्हे का धुआं तो कम किया, लेकिन सिलेंडर की रिफिलिंग की बढ़ती कीमतों ने माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। गृहणियों की मांग है कि रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को थोड़ा और बढ़ाया जाए ताकि 'किचन बजट' नियंत्रण में रहे। साथ ही महिलाएं चाहती हैं कि सरकार बजट में कुछ ऐसा करे जिससे रोजाना इस्तेमाल की हरी सब्जियों और टमाटर, प्याज और लहसुन जैसी चीजों का दाम कम हो तो किचन चलाने में राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें - Jaya Ekadashi 2026: 28 या 29 जनवरी  कब है जया एकादशी? जानें पूजा विधि और महत्व

Advertisement

महिला उद्यमियों के लिए खास 'क्रेडिट कार्ड'?

सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार महिला सशक्तिकरण को एक नया आयाम दे सकती हैं। जनधन खातों से जुड़ी महिलाओं के लिए सस्ते लोन और विशेष महिला क्रेडिट कार्ड का ऐलान हो सकता है। इसका उद्देश्य छोटे उद्यम चलाने वाली महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा है। आपको बता दें, महिलाओं के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के लिए विशेष बीमा योजनाओं का बजट भी बढ़ाया जा सकता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 27 January 2026 at 19:03 IST