अपडेटेड 1 February 2025 at 08:43 IST
Budget 2025 Live Streaming: किस समय निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
Budget 2025: अगर आप आज के बजट भाषण की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो कहां और कैसे देखना हैं आईए बताते हैं...
- बिजनेस न्यूज
- 2 min read

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज, 1 फरवरी 2025 अपना आठवां बजट पेश करने जा रही हैं। इस बार के बजट पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं। बजट से हर व्यक्ति की उम्मीदें हैं। ऐसे में अगर आप बजट भाषण की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो कहां और कैसे देखना हैं आईए बताते हैं...
बजट से समाज के हर वर्ग को किस न किसी तरह से राहत की उम्मीदें होती हैं। ऐसे में इस बार भी वित्त मंत्री के पिटारे पर लोगों की निगाहें बेसब्री से टिकी हुई है। ऐसे में बजट की लाइव कवरेज आप लोकसभा चैनल और दूरर्शन पर देख सकते हैं।
रिपब्लिक भारत पर देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे लोकसभा में मोदी 3.0 का बजट पेश करेंगी। इसका प्रसारण दूरदर्शन और लोकसभा टीवी के अलावा रिपब्लिक भारत की वेबसाइट के साथ-साथ R Bharat के यूट्यूब चैनल और लाइव टीवी पर भी किया जाएगा जहां जाकर आप देख सकते हैं।
R. भारत लाइव TV- https://www.republicbharat.com/livetv/
R. भारत वेबसाइट- https://www.republicbharat.com
R. भारत यूट्यूब- https://www.youtube.com/RepublicTVBharat
X- https://x.com/Republic_Bharat
Facebook- https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/
Advertisement
सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड किसके नाम?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार आठवीं बार बजट पेश करेंगी, जो कि एक रिकॉर्ड है। इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि अब तक देश में सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड किसके नाम है? भारत के इतिहास में अबतक सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम हैं। उन्होंने कुल 10 बार देश का बजट पेश किया है। साल 1958 से 1963 और इसके बाद 1967 से 1969 के बीच बजट पेश किए। उन्होंने दो बार अंतरिम बजट भी पेश किया।
1860 में पेश हुआ था पहला बजट
वैसे तो बजट पेश करने की परंपरा ब्रिटिश शासन काल से शुरू हो गई थी। साल 1860 में पहला केंद्रीय बजट पेश किया गया था, हालांकि तब ब्रिटिश साम्राज्य का शासन था। तब ईस्ट इंडिया कंपनी के स्कॉटिश अर्थशास्त्री जेम्स विल्सन ने पेश किया था। तब वह ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के वित्त मंत्री थे।
Advertisement
आजाद भारत का पहला बजट किसने किया था पेश?
आजाद भारत की बात की जाए तो पहला केंद्रीय बजट 26 नवंबर 1947 को पेश किया गया था। देश के पहले वित्त मंत्री आर शणमुखम चेट्टी ने इस बजट को पेश किया। इसमें 15 अगस्त 1947 से लेकर 31 मार्च 2048 तक के समय की दौरान देश की अर्थव्यवस्था के लिए था।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 1 February 2025 at 08:35 IST