Bank Strike: क्या बैंक 5 दिन रहेंगे बंद? हड़ताल को लेकर ग्राहकों को आया अलर्ट- 25 सितंबर तक निपटा लें काम

Bank Strike: देश में सभी सरकारी और ग्रामीण बैंक 3 दिन की हड़ताल पर जाने वाले हैं। इस कारण मंगलवार से बैंकों ने अपने ग्राहकों को इस हड़ताल की सूचना भी भेजनी शुरू कर दी है। हालांकि यह हड़ताल 3 दिन की 5 दिन की होने वाली थी लेकिन अब ये 3 दिन की रहेगी।

bank stike
bank stike | Image: Gemini

Bank Strike: देश में सभी सरकारी और ग्रामीण बैंक 3 दिन की हड़ताल पर जाने वाले हैं। इस कारण मंगलवार से बैंकों ने अपने ग्राहकों को इस हड़ताल की सूचना भी भेजनी शुरू कर दी है। हालांकि यह हड़ताल 3 दिन की 5 दिन की होने वाली थी लेकिन अब ये 3 दिन की रहेगी। 

कब रहेगी हड़ताल 

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (UFBU) की 28-30 सितंबर के बीच देशभर में प्रस्तावित हड़ताल रखी गई है। यहाँ यह भी बता दें कि यह हड़ताल 11 सितंबर को हुई एक दिन की हड़ताल के बाद हो रही है।

बैंकों ने भेजी सूचना 

बैंकों ने अपने ग्राहकों को एसएमएस भेज कर बताया है कि बैंक 28 से 30 सितंबर 2026 तक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक से जुड़े अपने सभी काम 25 सितंबर तक निपटा लें। लेकिन 28 सितंबर से पहले 26 सितंबर को महीने के अंतिम शनिवार के कारण बैंक में अवकाश रहेगा तो 27 सितंबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। इस कारण देश भर में कुल 5 दिन लगातार बैंक बंद होने वाले थे। 

RBI ने दी राहत 

हालांकि अब आरबीआई ने ग्राहकों को राहत देते हुए सभी बैंकों को रविवार के दिन खोलने की अनुमति दे दी है। इससे लंबी हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ग्राहक रविवार के दिन बैंक जाकर अपने काम करवा सकेंगे। आरबीआई ने साग बताया है कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने 27 सितंबर को सभी बैंक शाखाओं, दफ्तरों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट खुलेंगी।  

Advertisement

क्यों हो रही है हड़ताल 

बैंक कर्मचारियों की सरकार से मुख्य रूप से पांच दिन की बैंकिंग की मांग है। इसके साथ कुछ और भी मुद्दे हैं जिनके साथ सरकार से चर्चा चल रही हैं। लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हो सका है। इस कारण बैंक कर्मचारी हड़ताल करने जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें- PM मोदी की योजनाओं ने देश में ADAS टेक्नोलॉजी का खेल बदला

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड