अपडेटेड 13 October 2025 at 22:07 IST
Bank Holiday: धनतेरस, दिवाली से लेकर छठ पूजा तक, जानें कितने दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी - FULL LIST
Bank Holidays in October 2025: UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) और NEFT (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) जैसी सुविधाएं भी अधिकांश दिनों में चालू रहती हैं, जिससे बिना किसी रुकावट के पैसे का लेन-देन संभव हो पाता है। इसलिए आप बैंक बंद के दौरान अधिक परेशान न हो और इन मौजूद सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
- बिजनेस न्यूज
- 3 min read

Bank Holidays in October 2025: देश में त्योहारों का सीजन चल रहा है। अक्टूबर के इस महीने में कई सारे पर्व आ रहे हैं। आने वाले दिनों में धनतेरस, दिवाली से लेकर छठ पूजा त्योहार आने वाले हैं। इस दौरान देश भर के बैंकों में कई छुट्टियां रहने वाली हैं।
देश में बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बनाए गए कैलेंडर (आरबीआई कलेंडर छुट्टियां) के अनुसार काम करते हैं, जिसमें राष्ट्रीय छुट्टी, क्षेत्रीय अवकाश(छुट्टी) और RBI द्वारा अनिवार्य विशेष दिन शामिल होते हैं। बैंक आम तौर पर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को बंद रहते हैं, जब तक कि असाधारण परिस्थितियां अन्यथा न हों। अब आइए जानते हैं कि देश भर में अक्टूबर में आने वाले दिनों में कितने दिन और कब-कब बैंक में छुट्टी रहेगी।
बैंक छुट्टियों की FULL LIST
18 अक्टूबर
18 अक्टूबर को काटी बिहू के अवसर पर असम में बैंक बंद रहेंगे।
19 अक्टूबर
देश के सभी राज्यों में रविवार को बैंक बंद रखेंगे।
Advertisement
20 अक्टूबर
20 अक्टूबर को दिवाली (दीपावली)/नरक चतुर्दशी/काली पूजा है। इस खास मौके पर देश के अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
21 अक्टूबर
आरबीआई कलेंडर के अनुसार, 21 अक्टूबर को दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा है। इस दिन भी देश के अधिकतर राज्यों के बैंकों में छुट्टियां रहेंगी।
Advertisement
22 अक्टूबर
22 अक्टूबर को दिवाली (बाली प्रतिपदा)/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/गोवर्धन पूजा/बालिपदमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) है। इस मौके पर गुजरात, उत्तराखंड, कर्नाटक, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार आदि के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
23 अक्टूबर
23 अक्टूबर को भाई बिज/भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/भ्रातृद्वितीया/निंगोल चक्कौबा है। इस मौके पर गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, यूपी, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
25 अक्टूबर, शनिवार – चौथा शनिवार
देश के सभी राज्यों के बैंक महीने के चौथे शनिवार को बंद रखेंगे।
26 अक्टूबर, रविवार
देश के सभी राज्यों के बैंक रविवार को बंद रखेंगे।
27 अक्टूबर
27 अक्टूबर को छठ पूजा (शाम की पूजा) है। इस मौके पर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
28 अक्टूबर
28 अक्टूबर को छठ पूजा (सुबह की पूजा)है। इस दिन बिहार और झारखंड के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
31 अक्टूबर
31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती है। इस दिन गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।
छुट्टियों के दौरान बैंकिंग सेवाएं
यहां बता दें कि छुट्टियों के दौरान भी, आप बुनियादी बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने में सक्षम रहते हैं। एटीएम नकद जमा और निकासी के लिए सप्ताह में 7 दिन, 24 घंटे उपलब्ध हैं। मोबाइल एप्लिकेशन और इंटरनेट बैंकिंग आपको फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट, बैलेंस की जानकारी और अन्य जैसे लेनदेन करने में सक्षम बनाती है, भले ही शाखा यानी बैंक ब्रांच बंद हो।
यहां तक कि UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) और NEFT (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) जैसी सुविधाएं भी अधिकांश दिनों में चालू रहती हैं, जिससे बिना किसी रुकावट के पैसे का लेन-देन संभव हो पाता है। इसलिए आप बैंक बंद के दौरान अधिक परेशान न हो और इन मौजूद सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 13 October 2025 at 22:07 IST