अपडेटेड 6 August 2024 at 08:43 IST

प्राणायाम करो क्योंकि भारत ऐसा देश… शेयर बाजार क्रैश होने पर आनंद महिंद्रा का ये पोस्ट हुआ वायरल

Anand Mahindra: सोमवार को दुनियाभर में शेयर बाजार क्रैश हो गया और निवेशकों के 10 लाख करोड़ डूब गए। इस बीच, आनंद महिंद्रा का एक ट्वीट वायरल हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
Anand Mahindra on stock market crash
शेयर बाजार क्रैश पर बोले आनंद महिंद्रा | Image: X

Anand Mahindra: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोमवार को शेयर बाजार में आए भूचाल पर बड़ा बयान दिया है। कारोबारी ने कहा है कि अब भारतीय शेयर बाजार में 'प्राणायाम' को तैनात करने का समय आ गया है।

स्टॉक मार्केट (Stock Market) में बीते हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई थी। कई बड़ी कंपनियों के शेयर भरभराकर गिर गए थे। जहां अमेरिका में मंदी की आहट से यूएस स्‍टॉक मार्केट हिल गया, तो वहीं इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला है।

शेयर बाजार में आए भूचाल पर क्या बोले आनंद महिंद्रा?

भारतीय बाजार पर इसका काफी गहरा असर पड़ा दिख रहा है। कल यानि सोमवार को भी 'ब्लैक मंडे' देखने को मिला। प्री-ओपन में सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex-Nifty) टूट गए हैं, तो वहीं बाजार खुलने के साथ ही ये धड़ाम हो गए। बीएसई का सेंसेक्स 80,000 के नीचे ओपन हुआ। अब आनंद महिंद्रा ने इस खबर पर सोशल मीडिया के जरिए रिएक्ट किया है।

वो एक पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे थे जिसमें लिखा था- ‘दुनिया भर में शेयर बाजार क्रैश हो गया। भारतीय शेयर बाजार ने एक ही दिन में 10 लाख करोड़ से ज्यादा का सफाया कर दिया’।

Advertisement

इसे रीशेयर करते हुए महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा- "प्राणायाम की प्राचीन भारतीय पद्धति को लागू करने का इससे बेहतर समय कभी नहीं हो सकता। प्राणायाम में गहरी सांस लेते हुए अपने अंदर झांकना होता है। मैं जो देखता हूं वो एक ऐसा भारत है जो दुनिया में एक ओएसिस है। जिसका उदय लंबे समय तक रुक नहीं सकता। लंबा गेम खेलो"।

दुनियाभर का शेयर बाजार हुआ क्रैश

अमेरिकी मंदी की आशंका और मिडल-ईस्ट में बढ़ते भूराजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक बाजार में गिरावट के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी 50 प्रत्येक में 3% की गिरावट आई। सेंसेक्स 2,450.32 अंक या 3.03% गिरकर 78,531.63 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 696.35 अंक या 2.82% गिरकर 24,021.35 पर आ गया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः BREAKING: शेयर मार्केट में भूचाल, सेंसेक्स ने लगाया 1500 अंकों का गोता, अचानक क्यों सहमा बाजार?

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 6 August 2024 at 08:43 IST