H-1B वीजा की टेंशन के बीच आई अच्छी खबर, भारत में ये कंपनी देगी 12000 नौकरियां; विशाखापट्टनम में बनेगा कैंपस
Accenture Jobs India: मिली जानकारी के अनुसार, Accenture ने भारत के आंध्र प्रदेश में अपना नया कैंपस खोलने का ऐलान किया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इससे भारत में करीब 12 हजार नई नौकरियां पैदा होंगी। यह भारतीय युवाओं के लिए एक खास अवसर के रूप में देखा जा रहा है।
- बिजनेस न्यूज
- 2 min read

Accenture Jobs India: बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा की फीस को काफी मात्रा में बढ़ाकर एक लाख डॉलर कर दिया था। इससे अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ आईटी क्षेत्र में हाहाकार मच गया। यह नई फीस उन पेशेवरों पर लागू होगी जो पहली बार इस वीजा के जरिए अमेरिका में नौकरी करने जा रहे होंगे।
इस बीच Accenture ने भारतीय नागरिकों के लिए खुशखबरी दी है। इस ग्लोबल आईटी कंपनी ने भारतीय युवाओं के लिए हजार-दो हजार नहीं बल्कि 12 हजार नई नौकरी दे सकती। सबसे खास बात यह है कि यह नौकरियां भारत में ही मिलेंगी। आइए इसके बारे में जानते हैं...
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में कंपनी खोलेगी कैंपस
मिली जानकारी के अनुसार, Accenture ने भारत के आंध्र प्रदेश में अपना नया कैंपस खोलने का ऐलान किया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इससे भारत में करीब 12 हजार नई नौकरियां पैदा होंगी। यह भारतीय युवाओं के लिए एक खास अवसर के रूप में देखा जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक विदेशी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, Accenture ने आंध्र सरकार से लगभग 10 एकड़ जमीन की मांग की है। कंपनी ने यह मांग विशाखापट्टनम शहर के लिए की है। वहीं, जानकारी के अनुसार, Accenture के आने से आंध्र प्रदेश की भी सरकार उत्सुक दिख रही है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सरकार इस पर एक बड़ा फैसला कर सकती है।
Advertisement
Accenture के बारे में
Accenture एक आईटी कंपनी है। इसका मुख्यालय आयरलैंड के डबलिन में है। यह कंपनी भारत के अलावा अन्य कई देशों में भी है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, Accenture के कुल 7.9 लाख कर्मचारियों में से तीन लाख से ज्यादा भारत के कर्मचारी हैं। यह कंपनी भारत में गुरुग्राम के अलावा अन्य शहरों में भी है। हालांकि, आने वाले दिनों में भारत में यह अपना और भी कैंपस खोल सकती है।
ये भी पढ़ें - हर एक व्यक्ति को मिलेगा GST के नए दरों का फायदा, अगर दुकानदारों ने नहीं दी छूट तो क्या करें?