अपडेटेड 27 July 2025 at 20:45 IST
Lay off: 12000 नौकरियों पर मंडराया संकट, इंडिया की ये बड़ी IT कंपनी करने जा रही छंटनी, कौन-कौन होगा प्रभावित?
Lay Off: देश की एक बड़ी आईटी कंपनी में जल्द ही बड़े स्तर पर छंटनी होने जा रही है। कंपनी के कुल वर्कफोर्स के 2 प्रतिशत हिस्से पर इसका असर पड़ेगा।
- बिजनेस न्यूज
- 2 min read

Lay off news: देश की बड़ी IT कंपनी में हजारों की नौकरियों पर संकट में है। कंपनी अपने पूरे वर्क फोर्स का 2 प्रतिशत यानी करीब 12000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक छंटनी की लिस्ट भी तैयार हो गई है। बताया जा रहा है कि इसके पीछे की वजह तेजी से बदलते टेक्निकल चेंज है। ये कंपनी कोई और नहीं टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज यानी TCS है।
जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो TCS में आने वाले समय में कई लोगों की नौकरियां जा सकती है। क्योंकि कंपनी अपनी कुल वर्कफोर्स में से करीब 2 फीसदी की कटौती करने जा रही है। बताया जा रहा है कि यह छंटनी अगले साल हो सकती है। मिड और सीनियर लेवल के कर्मचारी इस छंटनी से सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकती हैं।
CEO ने बताई छंटनी की वजह
एक बिजनेस प्लटेफॉर्म से बातचीत में TCS के CEO के. कृतिवासन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहना है कि हम अपने काम के तरीके में कुछ बदलाव करने जा रहे हैं। हम AI और ऑपरेटिंग मॉडल में नई टेक्नोलॉजी की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। भविष्य के लिए हमें खुद को तैयार करना होगा और इसके लिए अधिक लचीला होने की जरूरत है।
CEO ने कहा कि हम बड़े लेवल पर AI का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा भविष्य के लिए स्किल्स का मूल्यांकन भी किया जा सकता है।
Advertisement
उनका कहना है कि हमने अपने एसोसिएट्स के करियर ग्रोथ में काफी इन्वेस्ट किया। फिर भी हमने पाया कि कई भूमिकाओं की भविष्य में जरूरत नहीं पड़ेगी। उनका कहना है कि छंटनी का असर कंपनी के ग्लोबल वर्कफोर्स के 2 प्रतिशत हिस्से पर इसका असर पड़ने वाला है। एक CEO के तौर पर मेरे लिए ये अब तक का सबसे मुश्किल फैसला होगा।
नौकरी गंवाने वालों को मिलेंगे ये बेनेफिट्स
CEO के. कृतिवासन ने का कहना है कि जो भी कर्मचारी इससे प्रभावित होंगे, उन्हें सेवरेंस पैकेज के साथ ही नोटिस पीरियड के लिए वेतन, एक्सटेंडेड हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज और आउट प्लेसमेंट असिस्टेंस जैसी सहायता दी जाएगी।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 27 July 2025 at 20:45 IST