अपडेटेड 20 November 2024 at 19:22 IST

दुनिया में एक ऐसी जगह, जहां दीवार पर खड़े हो जाते हैं लोग, होती हैं विचित्र घटनाएं

Is there a place on Earth where gravity is weaker? पृथ्वी पर किस स्थान पर शून्य गुरुत्वाकर्षण है? पृथ्वी पर 0 गुरुत्वाकर्षण कहां है? जानें इस लेख के माध्यम से..

gravity | Image: freepik

Is there a place on Earth where gravity is weaker? गुरुत्वाकर्षण बल के बारे में आपने अपने स्कूल में पढ़ा होगा। ये न केवल सौर्य मंडल में सूर्य और अन्य ग्रहों को एक दूसरे से जोड़े रखता है बल्कि धरती की सतह से हमें भी बांध कर रखता है। वहीं आसान शब्दों में समझा जाए तो यह हमें धरती के केंद्र की तरफ खींचता है। जी हां, लेकिन क्या आपने सोचा है यदि गुरुत्वाकर्षण बल ना हो तो क्या होगा। अगर नहीं तो बता दें कि झुकने पर इंसान नहीं गिरता। बता दें कि एक बार न्यूटन एक सेब के पेड़ के नीचे बैठे थे, तब एक सेब उन पर आकर गिरा। तब उन्होंने सोचना शुरू किया कि आखिर ऊपर से नीचे की तरफ ये सेब क्यों गिरा। उसके बाद उन्होंने गुरुत्वाकर्षण के नियम का प्रतिपादन किया। 

पर क्या आप जानते हैं कि हमारी दुनिया में कुछ ऐसी भी जगहें भी हैं जहां पर गुरुत्वाकर्षण काम नहीं करता है। जी हां, उन्हीं जगहों में से एक जगह के बारे में हम बता रहे हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन सी जगह है, जहां पर गुरुत्वाकर्षण बल काम नहीं करता है। पढ़ते हैं आगे…

सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट, मिशिगन (St. Ignace mystery spot, Michigan)

बता दें कि साल 1950 में कुछ लोगों द्वारा सर्वे हो रहा था, जिसके दौरान बिना किसी कारण रहस्यमयी तरीके से रिसर्चर्स के उपकरण बंद हो गए। इस घटना के बाद जगह का गहन सुर्वेक्षण हुआ तो पता चला कि लगभग 300 वर्ग फीट की जगह पर ही ऐसा हो रहा है। वहीं आसपास लोगों का कहना था कि इस एरिये में जानवर भी आने से कतराते हैं। ऐसे में जब अच्छे से देखा गया तो पाया गया कि इस जगह पर गुरुत्वाकर्षण काम नहीं करता है या कम काम करता है इसलिए ऐसी विचित्र घटनाएं हो रही थीं। गुरुत्वाकर्षण में अंतर के कारण लोग न केवल दिवार पर सीधे खड़े हो जाते थे बल्कि कई प्रकार के करतब दिखा सकते थे, उदहारण के तौर पर कुर्सी को दीवार पर रखना आदि। वहीं जो लोग यहां आते हैं उन्हें अपना शरीर बेहद हल्का महसूस होता है।

ये भी पढ़ें - कौन-सी राशिवालों को सोना नहीं पहनना चाहिए? जानें किन लोगों के लिए गोल्ड पहनना अच्छा

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 20 November 2024 at 19:22 IST