अपडेटेड 20 November 2024 at 18:21 IST
कौन-सी राशिवालों को सोना नहीं पहनना चाहिए? जानें किन लोगों के लिए गोल्ड पहनना अच्छा
Which rashi should not wear gold: सोने के लिए कौन सी राशि अच्छी नहीं है? जानें इस लेख के माध्यम से किन लोगों के लिए सोना अच्छा...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Which rashi should not wear gold: लोगों को सोना पहनना बहुत पसंद है। ऐसे में कोई सोने की रिंग बनवाता है तो कोई गले का हार। लेकिन जानकारी की कमी के कारण वे लोग भी सोना पहन लेते हैं, जिन्हें नहीं पहनना चाहिए। जी हां, ऐसे में ये पता होना तो जरूरी है कि किन लोगों को सोना नहीं पहनना चाहिए। साथ ही ये जानना भी जरूरी है कि कौन-सी राशि के लोग सोना पहन सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन-सी राशि के लोगों को सोना नहीं पहनना चाहिए और कौन-सी राशि के लोग सोना पहन सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
सोने के लिए कौन सी राशि अच्छी नहीं है?
- जिन लोगों की राशि कुंभ है उन्हें सोना नहीं पहनना चाहिए। बता दें कि यदि ये लोग सोना पहनते हैं तो इसके कारण इन्हें कुछ नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कन्या, मिथुन और वृषभ इन तीनों राशि वाले जातकों को भी सोना नहीं पहनना चाहिए।
- बता दें कि जिन लोगों की राशि तुला और मकर है, उन्हें भी पंडित से पूछकर सोना पहनना चाहिए।
सोना किस राशि को पहनना चाहिए?
- बता दें कि जिन लोगों की राशि मेष है, उनके लिए सोना पहनना बेहद उत्तम है। वहीं इन लोगों के लिए सोना खरीदना भी अच्छा मानते हैं। इसके अलावा कर्क, धनु औैर सिंह राशि के लिए भी सोना पहनना और खरीदना दोनो ही उत्तम होता है।
- अब वृश्चिक और मीन राशि के जातक ये सोच रहे होंगे कि क्या वे सोना पहन सकते हैं या नहीं, तो बता दें कि ये लोग सोना पहन भी सकते हैं और नहीं भी। जी हां, इनके लिए सोना पहनना मध्यम है। बता दें कि इन लोगों को सोना पहनने से पहले पंडित जी से पूछ लेना चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 20 November 2024 at 18:18 IST