Modi Meloni: 'मेलोडी मोमेंट' के बाद G7 समिट में फिर मिले मेलोनी और PM MODI, इटली पीएम ने कहा- 'हम इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस'
जी7 ग्रुप फोटो सेशन के दौरान पीएम मोदी और मेलोनी की फिर मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेता एक-दूसरे से हाथ मिलाया और 'मेलोडी मोमेंट' पर बातचीत कर हंसी-मजाक भी किया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read
फ्रांस के एवियन में चल रहे जी7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात गर्मजोशी भरे माहौल में हुई। जी7 ग्रुप फोटो सेशन के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और 'मेलोडी मोमेंट' पर बातचीत कर हंसी-मजाक भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
समिट के दौरान ग्रुप फोटो सेशन से पहले दुनिया भर के नेताओं को एक-दूसरे से बातचीत करते देखा गया। इंटरनेट पर 'मेलोडी' (Melodi) के नाम से मशहूर मेलोनी और मोदी को भी आपस में दोस्ताना अंदाज में बातचीत करते देखा गया। इस दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी से कहा, "आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा!"
मोदी और मेलोनी की मुलाकात का वीडियो
दोनों नेताओं की यह मुलाकात अनौपचारिक थी, मगर फिर भी इसने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच ही लिया। मोदी और मेलोनी की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुलाकात के दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने मोदी से कहा, "आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा।" इसी दौरान दोनों के बीच 'मेलोडी मोमेंट' को लेकर हंसी मजाक शुरू हो गई। मेलोनी ने मुस्कुराते कहा, "हां! हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं।"
दोनों नेताओं ने ‘मेलोडी मोमेंट’ की चर्चा की
अब दोनों नेताओं के बीच मजेदार बातचीत का वीडियो वायरल है और इंटरनेट पर फिर से #Melodi की चर्चा शुरू हो गई है। बता दें कि यह मुलाकात पिछले महीने पीएम की इटली यात्रा के दौरान हुए एक प्यारे पल को फिर से याद दिलाती है। अपनी इस यात्रा के दौरान मेलोनी के लिए पीएम मोदी एक खास तोहफा लेकर गए थे। यह तोहफा था, मेलोडी टॉफी का पैकेट।
कैसे चर्चा में आया Melodi टॉफी
मेलीनी भी इस खास गिफ्ट को पाकर बहुत खुश हुईं और उन्होंने दोनों नेताओं के नाम से मिलकर बने पॉपुलर इंटरनेट ट्रेंड #Melodi का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो में दोनों नेता कैंडी के पैकेट के साथ हंसते-मुस्कुराते और पोज देते दिखे थे। गौरतलब है कि टॉफी का नाम मोदी और मेलोनी के नामों को मिलाकर बने शब्द 'मेलोडी' (Melodi) से काफी मिलता-जुलता है।
पीएम मोदी के तोहफे के लिए ज्यादा आभार
मेलोनी ने वीडियो में कहा था, "प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक तोहफा लाए हैं। एक बहुत ही बढ़िया टॉफी - मेलोडी।" इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी और इंस्टाग्राम पर इसे लाखों लाइक्स मिले। जानकारी के मुताबिक, 'मेलोडी' निकनेम 2023 में तब पड़ा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेलोनी की COP28 सेल्फी वायरल हुई थी।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 17 June 2026 at 08:48 IST