BREAKING: अबतक 920 मौतें, भयंकर तबाही...वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप के बाद एक बार फिर डोली धरती, झटके से दहशत में लोग

शनिवार (27 जून) को वेनेजुएला में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूसे हुए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई। 25 जून को भूकंप के आए दो जोरदार झटकों से अब तक 920 मौतें हो चुकी हैं।

वेनेजुएला में भूकंप | Image: Social Media

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से मची तबाही के बीच एक बार फिर धरती डोली है। शनिवार (27 जून) वेनेजुएला में फिर भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई। भूकंप राजधानी कराकास और माराके जैसे बड़े शहरों में महसूस किए गए हैं, जिससे लोग फिर दहशत में आ गए हैं। इसका केंद्र जमीन से 55 किलोमीटर अंदर था। इसे ऑफ्टर शॉक के रूप में देखा जा रहा है।

24 जून को वेनेजुएला में दो विनाशकारी भूकंप आए थे, जिसने भारी तबाही मचाई। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 और 7.5 मापी गई। भूकंप के इन जोरदार झटकों से कई बड़ी इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई। 

एक हजार के करीब लोगों की मौत

यह पिछले 125 सालों में देश का सबसे शक्तिशाली भूकंप साबित हुआ। इस प्रलयकारी आपदा ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इमारतें कागज की तरह मुड़ गईं, कई पूरी बस्तियां मलबे के ढेर में तब्दील हो गईं और हजारों परिवारों के सपने राख हो गए। अब तक 920 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों अन्य घायल हैं। हजारों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मलबे के नीचे अपनों को ढूंढने की जद्दोजहद जारी है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

वेनेजुएला सरकार के मुताबिक लापता व्यक्तियों की संख्या 50,000 से ज्यादा हो सकती है। राहत और बचाव अभियान तेज गति से चल रहे हैं।

वेनेजुएला की मदद के लिए भारत का 'ऑपरेशन अमस्ताद' 

भारत ने प्रभावित आबादी की सहायता के लिए मानवीय सहयोग अभियान शुरू कर दिया है। इस पहल के तहत ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ नाम का विशेष आपदा राहत मिशन चलाया जा रहा है, जिसमें तुरंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। भारतीय सेना की 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल की एक 41 सदस्यीय मेडिकल टीम को वेनेजुएला भेजा गया है। इस दल में नौ कुशल सैन्य चिकित्सक शामिल हैं। भारतीय वायुसेना के दो विशेष विमानों से यह टीम रवाना हुई है।

यह मेडिकल यूनिट भूकंप प्रभावित इलाकों में पहुंचकर तत्काल आपातकालीन चिकित्सा, गंभीर घायलों का इलाज, सर्जिकल प्रक्रियाएं, ट्रॉमा केयर और जरूरतमंदों को गहन चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराएगी। भारत का यह प्रयास वेनेजुएला के लोगों के साथ एकजुटता और संकट की घड़ी में उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: Venezuela Earthquake: जाको राखे साइयां मार सके ना... मां की गोद से बिछड़े 6 महीने के बच्चे को मलबे से जिंदा निकाला, कलेजा चीर देने वाला VIDEO

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 27 June 2026 at 07:38 IST