Venezuela Earthquake: जाको राखे साइयां मार सके ना... मां की गोद से बिछड़े 6 महीने के बच्चे को मलबे से जिंदा निकाला, कलेजा चीर देने वाला VIDEO

वेनेजुएला भूकंप के बाद दिल दहला देने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है, एक दिन बीत जाने के बाद भी मलबे से लोगों की आवाजें आ रही है, वहीं कुछ वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें 6 महीने का बच्चा जिंदा निकाला गया और जानवरों को भी बचाने की कोशिश की जा रही है, देखें तबाही के बीच उम्मीद की वीडियो

Venezuela Earthquake Rescue Video
वेनेजुएला भूकंप: मलबे के नीचे से आवाजें आ रहीं, तबाही के बीच रेस्क्यू की तस्वीरें और वीडियो | Image: AP/ X-Grab

Venezuela Earthquake Rescue Video: वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप में अब तक 235 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और 4000 से ज्यादा लोग घायल है। वेनेजुएला में हालात कैसे है आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि वहां कि सरकार ने कहा है कि 39 हजार लोगों के लापता होने की रिपोर्ट्स लिखी गई है और सबसे दर्दनाक बात ये है कि एक दिन बीत जाने के बाद भी मलबे के नीचे से लोगों के चिल्लाने की आवाजें आ रही है। 

वेनेजुएला के समयानुसार बुधवार (24 जून) शाम को पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का आया, जिसका केंद्र याराकुई राज्य के सैन फेलिपे में था, इसके महज 39 सेकंड बाद फिर एक और दूसरा ज्यादा शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 7.5 दर्ज की गई। इन भूकंप से देश में भारी तबाही मच गई, सैकड़ों लोग मौके पर मारे गई, कई कई हजार लोग लापता है गायब है और अपनों से बिछड़ गए हैं।

मलबे से 6 महीने के जिंदा बच्चे को निकाला

वेनेजुएला के कैटिया ला मार इलाके में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इसमें रेस्क्यू टीम मलबे से एक 6 महीने के बच्चे को जिंदा निकालती दिखाई गई है। बच्चा धूल से लिपटा हुआ था लेकिन सांस ले रहा था। वह अपनी मां की गोद से अलग हो गया था। वीडियो में बच्चे को सावधानी से बाहर निकाला गया। ये पल दिल दहला देने वाला है। भूकंप की तबाही के बीच यह घटना उम्मीद जगाती है। रेस्क्यू टीमें लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं।

जानवरों की भी बचाई गई जान

रेस्क्यू वर्कर्स मलबे में फंसे पालतू जानवरों को भी बचा रहे हैं। वीडियो में कुत्तों को सुरक्षित निकालते दिखाया गया है। प्रभावित लोगों को मदद देने की कोशिश की जा रही है। वेनेजुएला को इस समय विश्व के सहयोग की जरूरत है। ये देख कई देश मदद के लिए आगे भी आ रहे हैं।

Advertisement

वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत

भूकंप पीड़ित वेनेजुएला के लिए भारत ने फील्ड हॉस्पिटल यूनिट और राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राहत सामग्री भेजे जाने की जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारत इस मुश्किल समय में वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत ने वेनेजुएला को मदद पहुंचाने के इस अभियान को 'ऑपरेशन अमिस्ताद' नाम दिया है। अमिस्ताद (Amistad) स्पेनिश शब्द है जिसका मतलब दोस्ती होता है। विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि भारतीय वायु सेना के दो विमान वेनेजुएला के लिए रवाना हुए। ये विमान भूकंप के बाद राहत कार्यों में मदद के लिए जरूरी सहायता सामग्री लेकर गए हैं। इस सहायता में भारतीय सेना की एक फील्ड हॉस्पिटल यूनिट और 35 टन से ज्यादा राहत सामग्री, दवाइयां और मेडिकल उपकरण शामिल हैं, जिनमें दो BHISHM क्यूब्स भी हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Ketan Agarwal Murder पर कंगना कनौत ने कही ये बड़ी बात

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड